Wed, 18 Nov 2026 | 12:20:27 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन छिंदवाड़ा की पहचान शक्तियों से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं : दादा गुरु 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक बाहर करने की तैयारी का आरोप कोतवाली टीआई सतीश तिवारी लाइन अटैच! पुलिस पर वसूली और झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप खाकी कठघरे में! ASP पर गंभीर आरोप, CM तक पहुंचा मामला आंवला नवमी पर शनि मंदिर एवं सूर्य मंदिर में होगा विशेष पूजन-अर्चन पेंच के बफर क्षेत्र में बाघ का खूनी हमला, चरवाहे योगेश देशमुख की दर्दनाक मौत नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन छिंदवाड़ा की पहचान शक्तियों से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं : दादा गुरु 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट! मार्च 2027 तक बाहर करने की तैयारी का आरोप कोतवाली टीआई सतीश तिवारी लाइन अटैच! पुलिस पर वसूली और झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप खाकी कठघरे में! ASP पर गंभीर आरोप, CM तक पहुंचा मामला आंवला नवमी पर शनि मंदिर एवं सूर्य मंदिर में होगा विशेष पूजन-अर्चन पेंच के बफर क्षेत्र में बाघ का खूनी हमला, चरवाहे योगेश देशमुख की दर्दनाक मौत नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी

कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 17, 2026 10:59 pm / Post views : 42

कमलनाथ का जन्मदिन आज, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में होंगे सेवा, पूजा-अर्चना और भजन संध्या के आयोजन
शेयर करें:

जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयार की व्यापक कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंदिरों में पूजा-अर्चना से होगी शुरुआत, वृद्धाश्रम में सम्मान और मरीजों को फल वितरण

Chhindwara, 17 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ का जन्मदिन 18 नवंबर, बुधवार को छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा मानव सेवा, धार्मिक अनुष्ठान, मरीजों को फल वितरण, वृद्धजनों का सम्मान तथा भजन संध्या सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना, अरदास, इबादत और प्रार्थना कर कमलनाथ के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जन्मदिन के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 9 बजे अनगढ़ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना एवं विशेष अनुष्ठान के साथ होगी। यहां कांग्रेसजन कमलनाथ के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ जिले की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।

इसके पश्चात सुबह 9:15 बजे छोटी बाजार स्थित नगर शक्तिपीठ बड़ी माता मंदिर एवं श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। तारण तरण जैन मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान कर मंगलकामनाएं की जाएंगी। इसके बाद भैयाजी की दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। कांग्रेसजन जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित करेंगे।

सुबह 10:30 बजे वृद्धाश्रम में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई जाएंगी। इस अवसर पर वृद्धजनों का सम्मान करने के साथ उन्हें भोजन भी कराया जाएगा। वहीं दोपहर में सिद्ध सिमरिया धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की जाएगी।

पूजा गोल्हानी की भजन प्रस्तुति से सजेगी भजन संध्या

जन्मदिन के अवसर पर राजीव भवन में शाम को भक्ति संगीत का विशेष आयोजन किया गया है। आयोजकों के अनुसार, सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा गोल्हानी, जिनका लोकप्रिय भजन 'भारत का बच्चा-बच्चा' विशेष पहचान रखता है, अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण निर्मित करेंगी। रात्रि 7 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी। इसके उपरांत रात्रि 8:30 बजे राजीव भवन में सामूहिक स्वभोज का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में श्री मागो ने जानकारी दी।

मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में होगा संगीतमय सुंदरकांड पाठ

कमलनाथ के जन्मदिन के अवसर पर राजीव गांधी बस स्टैंड स्थित मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में भी धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस नेता सचिन वानखेड़े द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शाम 6 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित होगा। पाठ के समापन के पश्चात रात्रि 8 बजे कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई जाएंगी।

इस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में सेवा, सद्भाव, धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता के विविध आयोजनों के साथ मनाया जाएगा।