Tue, 17 Nov 2026 | 05:30:49 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था : पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 16, 2026 09:16 pm / Post views : 13

पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी
शेयर करें:

पेयजल व्यवस्था की निगरानी के लिए बनी अधिकारियों और भाजपा नेताओं की टीम

50 सार्वजनिक कुओं का होगा कायाकल्प, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों में लगेंगे जीपीएस सिस्टम

कांग्रेस का हमला–अपनी नाकामी छिपाने महापौर को नाकारा साबित करने में जुटी भाजपा सरकार : धर्मेन्द्र सोनू मागो

Chhindwara, 16 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने, जलस्रोतों के संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने के लिए अब अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं की टोली भी निगरानी करेगी। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित टोली की जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर की मौजूदा जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें 50 सार्वजनिक कुओं की साफ-सफाई, पुराने सार्वजनिक बोरों की फ्लशिंग तथा नगर निगम के 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों में जीपीएस सिस्टम लगाने का निर्णय प्रमुख है।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे एवं कार्यालय मंत्री भारत घई उपस्थित रहे। बैठक में नागरिकों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने, उपलब्ध जलस्रोतों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा जल वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

50 सार्वजनिक कुओं का होगा कायाकल्प

नगर निगम सीमा में स्थित लगभग 50 सार्वजनिक कुओं की साफ-सफाई कराई जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से इन कुओं को जाली से ढका जाएगा तथा इनमें हैंडपंप लगाए जाएंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर निस्तार एवं अन्य उपयोगों के लिए पानी उपलब्ध हो सके। इसके अलावा पुराने सार्वजनिक बोरों की सफाई और फ्लशिंग कराकर उन्हें उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा। इससे उपलब्ध जलस्रोतों का अधिकतम उपयोग किया जा सकेगा।

56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों पर रहेगी जीपीएस से नजर

जल वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए नगर निगम के उपयोग में आने वाले सभी 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों में जीपीएस सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से वाहनों की आवाजाही और जल वितरण की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सकेगी। इससे जरूरत के अनुसार वाहनों का बेहतर प्रबंधन करने और जल वितरण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

लीकेज रोकने के लिए वाल्वमैन की भी तय होगी जिम्मेदारी

बैठक में पाइपलाइन लीकेज को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए गए कि कहीं भी लीकेज की सूचना मिलने पर तत्काल मरम्मत कराई जाए, जिससे पानी की बर्बादी रोकी जा सके। प्रत्येक वाल्वमैन को निर्देशित किया गया कि संबंधित क्षेत्र में जलप्रदाय के लिए वाल्व चालू करने के बाद वह स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर पानी की आपूर्ति और व्यवस्था की निगरानी करे।

अपनी नाकामी छिपाने महापौर को नाकारा साबित करने में जुटी भाजपा सरकार : सोनू मागो

दूसरी ओर, नगर निगम में भाजपा द्वारा गठित विकास टोली को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि विकास के लिए भाजपा सरकार के पास न तो नीति है और न ही नियत। यह स्थिति केवल नगरीय निकाय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे जिले के विकास में भी दिखाई दे रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में अपनी नाकामी छिपाने के लिए भाजपा ने सीधे तौर पर महापौर को नाकारा साबित करने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके लिए विकास टोली का गठन किया गया है, जो महापौर के ऊपर बैठकर काम करेगी।

सोनू मागो ने कहा कि छिंदवाड़ा में सांसद भाजपा का है, महापौर भी भाजपा का है और प्रदेश एवं केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद नगर पालिक निगम जैसे सीमित निकाय में विकास कार्यों की निगरानी और संचालन के लिए अलग टोली गठित करने की आवश्यकता पड़ रही है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को आगे किस तरह की व्यवस्था की आवश्यकता पड़ेगी।

इस प्रकार नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भाजपा की ओर से निगरानी और संसाधनों के प्रबंधन की पहल की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस व्यवस्था को महापौर की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े करने वाला राजनीतिक कदम बताते हुए भाजपा को घेरा है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष