Tue, 17 Nov 2026 | 05:30:47 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी नेशनल एथलेटिक्स में सिवनी की बेटी अंजली कोरी ने जीता कांस्य पदक जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त पानी पर रहेगा कड़ा पहरा, 56 टैंकरों और 22 ट्रैक्टरों की GPS से होगी निगरानी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में विद्या भूमि के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की 151 टीमों ने क्रिकेट स्पर्धा के लिए कराया पंजीयन खजरी चौक पर विनोद यदुवंशी मित्रमंडल ने किया कलचुरी समाज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य वाहन रैली से गूंजा छिंदवाड़ा लॉन संचालकों को निर्देश – शादी की बुकिंग से पहले वर-वधू की उम्र की करें जांच बिजली ग्रिड की बहाली में सिवनी ने रचा इतिहास! गोपालगंज सबस्टेशन से पेंच हाइडल यूनिट का पहली बार सिंक्रोनाइजेशन जाति-भेद से ऊपर मानवता और समानता का संदेश दे गई संत रविदास जी की वाणी

जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 16, 2026 10:19 pm / Post views : 13

जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात वाहन समेत 3.10 लाख का मशरूका जब्त
शेयर करें:

दो जुआरी गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर कई आरोपी फरार; मोबाइल, नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद

Seoni, 16 November 2026

सिवनी यशो:- जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना किन्दरई एवं घंसौर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम झुरकी में जुआ फड़ पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, दो मोबाइल फोन और सात दोपहिया वाहन सहित कुल 3 लाख 10 हजार 800 रुपये का मशरूका जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कई अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर जिले में जुआ फड़ और सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा घंसौर एसडीओपी श्रीमती रीना पाण्डे/शर्मा के नेतृत्व में थाना किन्दरई पुलिस एवं घंसौर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 14 एवं 15 नवंबर की दरमियानी रात ग्राम झुरकी में दबिश दी।

पुलिस टीम हनुमान मंदिर के पास तालाब की मेड़ पर आम के पेड़ के नीचे पहुंची, जहां कुछ लोग आग और टॉर्च की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर कई जुआरी भाग निकले। मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

दो आरोपियों से नकदी और मोबाइल जब्त

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेन्द्र पटेल (43 वर्ष), निवासी ग्राम झिझंरई, थाना किन्दरई तथा शिवमकुमार पटेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम ब्यौहारी, थाना किन्दरई, जिला सिवनी के रूप में हुई है। पुलिस ने राजेन्द्र पटेल के पास से 500 रुपये तथा फड़ से 4,100 रुपये और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया। वहीं शिवमकुमार पटेल के पास से 200 रुपये, फड़ से 2,000 रुपये और पोको कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

सात दोपहिया वाहन भी जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सात दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। इनमें तीन हीरो स्प्लेंडर प्लस सहित बजाज डिस्कवर, हीरो होंडा, हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो ग्लैमर और होंडा एक्टिवा स्कूटी शामिल हैं। जब्त वाहनों में दो मोबाइल फोन, नकदी और ताश के पत्ते भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार जब्त मशरूका का कुल मूल्य 3 लाख 10 हजार 800 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। फरार जुआरियों की तलाश जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घंसौर निरीक्षक लक्ष्मण झारिया, थाना प्रभारी किन्दरई उपनिरीक्षक जी.एस. राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक नन्हेसिंह मरकाम, आरक्षक यूनुस (510), अश्विनी (682), लक्ष्मण, एजाज खान, गोपाल यादव एवं राजा पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष