छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा, राज्यमंत्री ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
Chhindwara 28 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:- दिल्ली प्रवास के दौरान छिंदवाड़ा के सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों को केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनहित के प्रयासों को आगे बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सांसद से चर्चा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री के बीच हुई इस मुलाकात को छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा क्षेत्र की विकास संबंधी प्राथमिकताओं और जनहित के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।