Wed, 28 Oct 2026 | 09:25:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जुए के फड़ पर छापा तो पड़ा, अब सरगनाओं तक पहुंचेगी सिवनी पुलिस की कार्रवाई? एसपी कृष्ण लालचंदानी सख्त, शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की मुलाकात स्वदेशी अपनाने का आह्वान करने से पहले खुद स्वदेशी बनना होगा : अमरीश शर्मा गुरुकुल पब्लिक स्कूल बरघाट में सजी एआई की पाठशाला, नाटक-नृत्य से विद्यार्थियों ने समझी आधुनिक तकनीक की ताकत मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, अंतिम सूची 4 जनवरी को आएगी बरघाट कॉलेज में युवाओं को साइबर अपराध और नशे के खतरों से किया जागरूक सिवनी में अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब पर कसेगा शिकंजा सिवनी के 300 आदिवासी किसान परिवारों की आय बढ़ाएगी सोलर ड्रायर तकनीक, नवंबर से शुरू होगी परियोजना लोकतंत्र के नाम पर अराजकता क्यों? आरोपों का दम है तो न्यायालय जाइए, चुनाव मैदान में जनता के बीच आइए! जुए के फड़ पर छापा तो पड़ा, अब सरगनाओं तक पहुंचेगी सिवनी पुलिस की कार्रवाई? एसपी कृष्ण लालचंदानी सख्त, शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की मुलाकात स्वदेशी अपनाने का आह्वान करने से पहले खुद स्वदेशी बनना होगा : अमरीश शर्मा गुरुकुल पब्लिक स्कूल बरघाट में सजी एआई की पाठशाला, नाटक-नृत्य से विद्यार्थियों ने समझी आधुनिक तकनीक की ताकत मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, अंतिम सूची 4 जनवरी को आएगी बरघाट कॉलेज में युवाओं को साइबर अपराध और नशे के खतरों से किया जागरूक सिवनी में अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब पर कसेगा शिकंजा सिवनी के 300 आदिवासी किसान परिवारों की आय बढ़ाएगी सोलर ड्रायर तकनीक, नवंबर से शुरू होगी परियोजना लोकतंत्र के नाम पर अराजकता क्यों? आरोपों का दम है तो न्यायालय जाइए, चुनाव मैदान में जनता के बीच आइए!

जनसुनवाई : एसपी कृष्ण लालचंदानी सख्त, शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 28, 2026 08:35 pm / Post views : 2

एसपी कृष्ण लालचंदानी सख्त, शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश
शेयर करें:

मारपीट, जमीन विवाद और धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों की हुई सुनवाई, थाना प्रभारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश

Seoni, 28 October 2026

सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए शिकायतों के निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम उपस्थित रहे। इस दौरान नागरिकों ने मारपीट, जमीन संबंधी विवाद, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी सहित विभिन्न पुलिस संबंधी मामलों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।

img-20261028-wa00231-6ae20ef10efa5.webp

शिकायतों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को प्रकरणों के तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक था, उनमें संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से मौके पर ही निर्देशित किया गया।

एसपी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण को प्राथमिकता दी जाए और प्रत्येक शिकायत पर हुई कार्रवाई की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस और आमजन के बीच संवाद का माध्यम है जनसुनवाई

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका नियमानुसार निराकरण करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

सिवनी पुलिस ने आमजन की सुरक्षा, सेवा और विश्वास के संकल्प को दोहराते हुए शिकायतों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष