कौशल विकास यात्रा 2026 के तहत छिंदवाड़ा पहुंचा AI कौशल रथ, विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी दी गई
Chhindwara, 28 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग के बीच अब छिंदवाड़ा के विद्यार्थी भी इस आधुनिक तकनीक को सीखकर अपनी कंप्यूटर स्किल्स को बेहतर बना सकेंगे। आईसेक्ट इंडिया द्वारा समर्थ भारत, सक्षम भारत की थीम पर आयोजित कौशल विकास यात्रा 2026 के अंतर्गत छिंदवाड़ा स्थित ष्ठ्यक्क इंस्टीट्यूट में AI कौशल रथ यात्रा का आगमन हुआ। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा तथा रोजगार के नए अवसरों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान AI कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने, आधुनिक कौशल अपनाने और बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।
पढ़ाई से लेकर डिजाइनिंग तक AI का उपयोग
ष्ठ्यक्क इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर दौलत पटेल ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले के विद्यार्थी भी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधुनिक तकनीक सीखकर अपनी कंप्यूटर दक्षता को बेहतर बना सकते हैं। AI का ज्ञान पढ़ाई, कार्यालयीन कार्य, कंटेंट निर्माण, पोस्टर एवं डिजाइन तैयार करने सहित अनेक क्षेत्रों में उपयोगी साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करना तथा उनका व्यावहारिक उपयोग सीखना भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में AISECT यूनिवर्सिटी, जबलपुर के जोनल हेड निशांत श्रीवास्तव सहित सचेंद्र सर, सचिन सर, सत्यम पहाड़े, श्रद्धा सोनी, संतोषी नागेश, संस्कृति खोरगड़े तथा ष्ठ्यक्क इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर दौलत पटेल उपस्थित रहे।
कौशल विकास यात्रा 2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करने और आधुनिक कौशल सीखने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। AI जैसी उभरती तकनीकों का ज्ञान युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।