सिध्दि के संघर्ष भरे सफर को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना बनी सहारा
गाँव हथनापुर की मेधावी छात्रा सिध्दि काकोडिया अब बिना परेशानी के कॉलेज और कोचिंग पहुँच सकेगी, सपनों को मिली नई उड़ान
Seoni, 11 September 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री नि:शुल्क स्कूटी वितरण योजना मेधावी छात्रों के सपनों को पंख दे रही है। इस योजना के अंतर्गत लाभांवित हुए विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा है।
सिध्दि की कहानी – संघर्ष से सपनों की उड़ान तक
सिवनी विकासखंड के ग्राम हथनापुर की मेधावी छात्रा सिध्दि काकोडिया को योजना के अंतर्गत नि:शुल्क स्कूटी प्राप्त हुई।

सिध्दि बताती हैं कि –
“मैं रोजाना अपने गाँव से लगभग 25 किमी दूर सिवनी आकर कॉलेज और कोचिंग जाती थी। रास्ते में समय की बर्बादी और कई कठिनाइयाँ आती थीं। लेकिन अब स्कूटी मिल जाने से सफर आसान हो गया है और मैं पूरी लगन से अपने लक्ष्य को पूरा कर पाऊँगी।”
सिध्दि ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश शासन का आभार जताते हुए कहा कि-
यह योजना गाँव की छात्राओं के लिए बहुत बड़ी राहत है और पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने में सहायक है।
योजना का असर – आत्मनिर्भर भविष्य की ओर कदम
इस योजना से विद्यार्थियों को न केवल आने-जाने की सुविधा मिल रही है,
बल्कि उनके भीतर आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सपनों को उड़ान देने का भाव भी मजबूत हो रहा है।



