25 दिसंबर को सिवनी आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव
जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक, पदाधिकारियों से संवाद करेंगे
Seoni 23 December 2025
सिवनी यशो:- डॉ. चंदन यादव सिवनी दौरा के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी माननीय डॉ. चंदन यादव जी का दिनांक 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी आगमन हो रहा है।
इंदिरा भवन में आगमन के पश्चात डॉ. चंदन यादव जिला कांग्रेस समन्वय समिति के पदाधिकारियों, नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों तथा कांग्रेस संगठन के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभागों के जिला अध्यक्षों की एक संयुक्त संगठनात्मक बैठक लेंगे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी ने समस्त आमंत्रित कांग्रेस पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डॉ. चंदन यादव सिवनी दौरा कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है, जिसके बाद वे दोपहर 2 बजे नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

