मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
Trending

सिवनी में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 23 जुलाई को, जनसमस्याओं पर उठेगी आवाज

यूरिया-डीएपी की कमी, बिजली संकट, भ्रष्टाचार, नशा और टैक्स वृद्धि जैसे मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस सिवनी का प्रदर्शन : आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

Seoni, 21 July 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, प्रदेश और जिले की जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा आगामी 23 जुलाई 2025, बुधवार को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

जनसमस्याओं के मुद्दे धरने का आधार

जिला कांग्रेस कमेटी ने यह धरना प्रदर्शन निम्नलिखित जनजीवन से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर आयोजित किया है । कांग्रेस द्वारा बड़े ही ज्वलंत मुद्दों को अपने आंदोलन का आधार बनाया है और इसके माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किया जाना बताया है ।

जिन मुद्दो को कांग्रेस आधार बना रही है उसमें मुख्य रूप से यूरिया एवं डीएपी खाद की किल्लत, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, भ्रष्टाचार और नशे का अवैध कारोबार, स्मार्ट मीटर से बढ़ा हुआ बिजली बिल, बार-बार बिजली कटौती, गंदे पानी की आपूर्ति, बढ़ते टैक्स और नागरिक परेशानियां  है ।

यह भी पढ़े :-  नशे का फैल रहा साम्राज्य: सावधान! कातिल ही लुटेरा है, लुटेरा ही सिपाही है

धरने को सफल बनाने की अपील

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कांग्रेस परिवार से अपील की है कि धरना प्रदर्शन को जनआंदोलन का रूप दिया जाए, इसलिये सभी पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम, सेक्टर प्रभारी, जनपद-नगरपालिका व पंचायत प्रतिनिधि तथा कांग्रेस कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े :- मूंग खरीदी बंद : नाराज़ किसानों ने जबलपुर-नागपुर मार्ग किया जाम, यातायात ठप

लोकतांत्रिक तरीके से जनप्रतिनिधियों को जगाने का प्रयास

कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन सरकार को जनसमस्याओं की गंभीरता का एहसास कराने और लोकतांत्रिक दबाव के माध्यम से सुधार लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है इसमें कांग्रेसजनों की भागीदारी के साथ आमजनों से भी शामिल होने का आग्रह किया गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button