Wed, 21 Oct 2026 | 10:07:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मौत का सौदागर रंगनाथन कोर्ट में पेश - जहरीले कफ सिरप से 25 मासूमों की मौत पर जनता फूटी, SIT ने लिया रिमांड

मौत का सौदागर रंगनाथन कोर्ट में पेश - जहरीले कफ सिरप से 25 मासूमों की मौत पर जनता फूटी, SIT ने लिया रिमांड
शेयर करें:

 Chhindwara October 10, 2025
छिंदवाड़ा यशो:-  बैतूल और पांढुर्णा में दो दर्जन से अधिक मासूम बच्चों की जान लेने वाले जहरीले कफ सिरप कांड के मुख्य आरोपी गोविंदन रंगनाथन को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच परासिया की अदालत में पेश किया गया। अदालत परिसर में माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा। आरोपी को देखते ही भीड़ में आक्रोश फूट पड़ा और कुछ लोगों ने उस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

[caption id="attachment_36144" align="alignright" width="239"]मौत का सौदागर गोविंदन रंगनाथन कोर्ट में पेश, जहरीला कफ सिरप केस में जनता का आक्रोश और SIT रिमां मौत का सौदागर रंगनाथन[/caption]

विशेष जांच दल (SIT) ने रंगनाथन को सुबह करीब 11 बजे परासिया थाने में अभिरक्षा में रखा था, जिसके बाद उसे प्रथम श्रेणी न्यायाधीश शैलेंद्र उइके की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है ताकि पूछताछ में अन्य दोषियों और आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा हो सके।

रंगनाथन की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल (ShriSon Pharmaceutical) द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सिरप (Coldrif Syrup) के सेवन से अब तक 25 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। कई बच्चे नागपुर के अस्पतालों में गंभीर हालत में भर्ती हैं।

इस मामले में स्थानीय अधिवक्ता संघ ने आरोपी की पैरवी से साफ इंकार कर दिया है।

संघ के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने कहा कि -

“जिले का कोई भी अधिवक्ता ऐसे निर्दयी आरोपी का बचाव नहीं करेगा।

यदि बाहर से कोई वकील आता है, तो उसका विरोध किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें :- मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबंधित कफ सिरप प्रकरण में किसी दोषी को नहीं छोड़ेगी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सख्ती - दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पूरे प्रकरण को लेकर गंभीरता दिखाई है।

वे पहले ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर चुके हैं और

दोषी डॉक्टर को जेल भिजवाने तथा

कई कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री स्वयं नागपुर जाकर भर्ती बच्चों से मिले और कहा कि –

“सभी बच्चों को उच्चस्तरीय उपचार दिया जाएगा, इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

स्वास्थ्य मंत्री ने भी घटनास्थल का दौरा कर समीक्षा की है और मृत बच्चों के परिवारों को मुआवज़े की घोषणा की गई है।

जनता में उबाल - दवा कंपनी के खिलाफ गुस्सा चरम पर

इस कांड ने प्रदेशभर में सनसनी फैला दी है।

श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक रंगनाथन के खिलाफ जनता में तीव्र आक्रोश है।

आमजन का कहना है कि -

बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार ऐसे मुनाफाखोरों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि

भविष्य में कोई भी कंपनी बच्चों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे।

https://www.aajtak.in/india/news/story/cough-syrup-sresan-medicals-owner-ranganathan-detained-madhya-pradesh-police-ntc-rpti-2351420-2025-10-09

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष