Wed, 18 Nov 2026 | 10:59:31 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
यातायात प्रभारी विजय बघेल भी सस्पेंड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप गति अवरोधक पर बाइक हुई अनियंत्रित, पीछे बैठी महिला की दर्दनाक मौत गोकुलधाम की मातृशक्तियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई आंवला नवमी मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन यातायात प्रभारी विजय बघेल भी सस्पेंड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप गति अवरोधक पर बाइक हुई अनियंत्रित, पीछे बैठी महिला की दर्दनाक मौत गोकुलधाम की मातृशक्तियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई आंवला नवमी मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन

सिवनी होटल कांड में सातवां निलंबन! : यातायात प्रभारी विजय बघेल भी सस्पेंड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 10:45 pm / Post views : 7

यातायात प्रभारी विजय बघेल भी सस्पेंड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
शेयर करें:

एडीजी जबलपुर जोन ने जारी किया निलंबन आदेश, वायरल वीडियो में संदिग्ध आचरण और घटना में प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई; रक्षित केंद्र जबलपुर किया गया अटैच

Seoni, 18 November 2026

सिवनी/जबलपुर यशो:- सिवनी के चर्चित होटल कांड में पुलिस विभाग की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। होटल में ठहरे एक महिला और पुरुष से कथित अभद्र व्यवहार करने तथा उनके सामान में गांजा रखने की धमकी देने से जुड़े वायरल वीडियो प्रकरण में अब सातवें पुलिसकर्मी पर निलंबन की गाज गिरी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन ने यातायात प्रभारी सिवनी रक्षित निरीक्षक विजय बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

छह के बाद अब सातवां निलंबन, विजय बघेल पर गिरी गाज

18 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 17 नवंबर को सिवनी जिले से संबंधित एक वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया था। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक होटल के कमरे में महिला और पुरुष से आपत्तिजनक तरीके से बातचीत करते तथा उनके सामान में गांजा रखने की धमकी देते दिखाई देने का उल्लेख आदेश में किया गया है।

इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज द्वारा 18 नवंबर को प्रस्तुत अंतरिम प्रतिवेदन में घटना में प्रथम दृष्टया संलिप्तता और संदिग्ध आचरण पाए जाने का उल्लेख किया गया। इसी आधार पर प्रभारी यातायात सिवनी रक्षित निरीक्षक विजय बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

जबलपुर रक्षित केंद्र किया गया अटैच

निलंबन आदेश के मुताबिक, विजय बघेल को निलंबन अवधि में रक्षित केंद्र जबलपुर से संबद्ध किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा आदेश में निर्धारित उपस्थिति संबंधी निर्देशों का पालन करना होगा।

कार्रवाई का दायरा बढ़ा, जांच पर टिकी निगाहें

सिवनी होटल प्रकरण में पहले एएसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और कोतवाली टीआई सतीश तिवारी सहित छह पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई सामने आई थी। अब यातायात प्रभारी विजय बघेल के निलंबन के साथ यह संख्या सात हो गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि होटल कांड को लेकर पुलिस मुख्यालय और शासन गंभीर हैं। अब पूरे मामले की जांच और सामने आने वाले तथ्यों पर निगाहें टिकी हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष