Wed, 18 Nov 2026 | 08:53:39 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर तीन दिवसीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ, भाषण और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर तीन दिवसीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ, भाषण और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत

जन्मदिन : पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 03:13 pm / Post views : 1

पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन
शेयर करें:

पांढुर्णा/ हर्रई यशो:- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के 80वें जन्मदिन के अवसर पर पांढुर्णा में जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विधायक कार्यालय में जन्मदिन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर कमलनाथ का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हेमेन्द्र वागद्रे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उईके, विधायक नीलेश उईके, विधानसभा प्रभारी विजय चौधरी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरनाम सिंह सेंगर, नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष विलास डोंगरे, उपब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत महाजन एवं नगर अध्यक्ष जयंत घोड़े सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हर्रई में मनाया कमलनाथ का जन्मदिन, रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ का जन्मदिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हर्रई द्वारा सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय हर्रई में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी विनोद यदुवंशी एवं अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे धीरन शाह इनवाती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने कमलनाथ के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान का आयोजन भी किया गया, जिसके माध्यम से जरूरतमंदों की मदद और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें