Wed, 18 Nov 2026 | 10:19:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
गति अवरोधक पर बाइक हुई अनियंत्रित, पीछे बैठी महिला की दर्दनाक मौत गोकुलधाम की मातृशक्तियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई आंवला नवमी मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित गति अवरोधक पर बाइक हुई अनियंत्रित, पीछे बैठी महिला की दर्दनाक मौत गोकुलधाम की मातृशक्तियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई आंवला नवमी मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित

आंवला नवमी : गोकुलधाम की मातृशक्तियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई आंवला नवमी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 10:02 pm / Post views : 2

गोकुलधाम की मातृशक्तियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई आंवला नवमी
शेयर करें:

रेवांचल पार्क में आंवले के वृक्ष का पूजन कर की परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना

Mandla 18 November 2026

मंडला यशो:- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मनाया जाने वाला आंवला नवमी (अक्षय नवमी) का पर्व गोकुलधाम की मातृशक्तियों ने श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। 18 नवंबर को मंडला के रेवांचल पार्क में आयोजित धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का विधि-विधान से पूजन किया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मातृशक्तियों ने आंवले के वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दान-पुण्य किया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से आंवला नवमी का पर्व मनाते हुए आपसी सद्भाव और धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

माता लक्ष्मी से जुड़ी है आंवला नवमी की मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवला नवमी के दिन माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन बनाया और स्वयं भी उसी भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया था।

मान्यता है कि यह घटना कार्तिक शुक्ल नवमी के दिन हुई थी। तभी से इस तिथि पर आंवले के वृक्ष की पूजा करने तथा उसके नीचे बैठकर भोजन करने की परंपरा प्रचलित हुई।

आंवला नवमी का यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति और वृक्षों के प्रति सम्मान का संदेश भी देता है। गोकुलधाम की मातृशक्तियों ने परंपराओं का निर्वहन करते हुए परिवार की खुशहाली और सभी के कल्याण की मंगलकामना की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष