Wed, 18 Nov 2026 | 09:32:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान

विकास कार्यों पर हुई चर्चा : पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 09:04 pm / Post views : 2

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
शेयर करें:

दोनों जिलों में विकास कार्यों के लिए मांगा सहयोग, मंत्री ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Chhindwara, 18 November 2026

छिन्दवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिलों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सांसद बंटी विवेक साहू लगातार प्रयासरत हैं।

इसी क्रम में बुधवार को भोपाल पहुंचे सांसद ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात कर दोनों जिलों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिलों में विकास कार्यों की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं से मंत्री को अवगत कराया।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सहयोग का आग्रह किया।

सांसद ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में दोनों जिलों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाने और उन्हें प्रारंभ कराने के प्रयास किए हैं।

विकास कार्यों को लेकर उनकी सक्रियता के क्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री से हुई यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने सांसद को दोनों जिलों के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता टीकाराम चंद्रवंशी, बंटी पटेल, लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, गोलू पटेल एवं अनिल राय उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें