Wed, 18 Nov 2026 | 09:35:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान मतदाता जागरूकता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा सौंसर में एसईजेड की जगह बनेगा औद्योगिक क्षेत्र, मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान

आबकारी विभाग : ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 09:21 pm / Post views : 1

ड्रोन से पकड़े अवैध शराब निर्माण के ठिकाने, आबकारी विभाग ने 12 हजार किलो महुआ लाहन किया नष्ट
शेयर करें:

पीपलपानी और बड़गाबोड़ी में बड़ी कार्रवाई, 90 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त; 12.09 लाख रुपये की सामग्री बरामद

Chhindwara, 18 November 2026

छिंदवाड़ा / पांढुर्णा यशो:- जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने ड्रोन तकनीक की मदद से बड़ी कार्रवाई की है। ड्रोन के माध्यम से अवैध शराब निर्माण के ठिकानों की निगरानी कर विभागीय टीम ने पीपलपानी और बड़गाबोड़ी गांव में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान करीब 12 हजार किलोग्राम महुआ लाहन और 90 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 12 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है।

कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध एवं नकली शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग ने आधुनिक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अवैध शराब निर्माण स्थलों को चिन्हित किया।

आबकारी टीम ने वृत्त पांढुर्णा के ग्राम पीपलपानी तथा वृत्त सौंसर के ग्राम बड़गाबोड़ी में ड्रोन से निगरानी के बाद दबिश दी। मौके पर हाथ भट्टी लगाकर महुआ शराब तैयार करने की गतिविधियां सामने आईं।

टीम ने चढ़ी हुई भट्टी सहित शराब निर्माण के लिए एकत्रित लगभग 12 हजार किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया।

कार्रवाई के दौरान महुआ लाहन का नमूना सुरक्षित रखने के बाद शेष लाहन अनुपयोगी होने के कारण विधिवत नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 90 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में ली।

आठ प्रकरण दर्ज, 12 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

आबकारी विभाग ने इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के अंतर्गत कुल आठ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए हैं।

ड्रोन तकनीक के माध्यम से अवैध शराब निर्माण स्थलों की पहचान कर की गई इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें