Wed, 18 Nov 2026 | 08:45:32 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर तीन दिवसीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ, भाषण और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत पांढुर्णा में कमलनाथ के दीर्घायु की कामना, केक काटकर मनाया 80वां जन्मदिन सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर तीन दिवसीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ, भाषण और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन : सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 08:29 pm / Post views : 2

सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन
शेयर करें:

Chhindwara, 18 November 2026

छिन्दवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ का जन्मदिन छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में सेवा कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों तथा विशेष पूजा-अर्चना के साथ सादगी, सद्भाव और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने अपने लोकप्रिय नेता के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

kamal-nath-birthday-celebration-002-6afdbd3955db3.webp

जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में मुख्य जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कमलनाथ के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।

धर्मगुरुओं ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री हनुमान जी महाराज से कमलनाथ के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं सिख समाज की ओर से वाहे गुरु जी के समक्ष अरदास कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने अल्लाह ताला से उनकी सलामती और बेहतर स्वास्थ्य की दुआ मांगी। अन्य धर्मों एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपने आराध्य से कमलनाथ के दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

धर्मगुरुओं ने अपने उद्बोधन में कमलनाथ के व्यक्तित्व, सहयोगी स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने कामना की कि वे स्वस्थ रहें और इसी तरह समाज एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय बने रहें।

इस अवसर पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने सभी धर्मगुरुओं का सम्मान किया। इसके पश्चात कांग्रेस नेताओं और धर्मगुरुओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर कमलनाथ का जन्मदिन मनाया। हैप्पी बर्थडे और 'तुम जियो हजारों साल' की शुभकामनाओं के बीच कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक खुशियां मनाईं। कार्यक्रम के समापन पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई।

सर्वधर्म प्रार्थना, आपसी सद्भाव और शुभकामनाओं के साथ आयोजित इस समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें