Seoni 13 February 2026
सिवनी यशो : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह-पूर्व आयोजनों की श्रृंखला में सिवनी नगर को एक विशेष आध्यात्मिक सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को जगद्गुरु शंकराचार्य के सानिध्य, दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त होंगे।
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति द्वारा प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से आयोजित किए जाने वाले भगवान शिव-पार्वती के प्रतीकात्मक विवाह उत्सव में इस वर्ष समिति वधुपक्ष की भूमिका निभा रही है।
इसी परंपरा के तहत विवाह-पूर्व की रस्मों के रूप में हल्दी एवं
संगीत समारोह का भव्य आयोजन 14 फरवरी को किया जा रहा है।
बस स्टैंड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के समक्ष होगा आयोजन
यह आयोजन आज 14 फरवरी को सायं 07:00 बजे से बस स्टैंड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के समक्ष प्रारंभ होगा।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को शंकराचार्य जी के दर्शन एवं
आशीर्वचन का पुण्य लाभ प्राप्त होगा।
महाशिवरात्रि को लेकर नगर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष उत्साह एवं
श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो गया है।
समिति द्वारा आयोजन को गरिमामय एवं
सुव्यवस्थित रूप देने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
आयोजन में सहभागिता की अपील
आयोजन समिति के नरेंद्र ठाकुर ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



