सिवनी में रेड क्रॉस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कुमरे का 9 दिसंबर को आगमन
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात
Seoni 08 December 2025
सिवनी यशो:- भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. श्याम सिंह कुमरे 9 दिसंबर को दोपहर 2 बजे सिवनी पहुंचेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला सिवनी आगमन है, जिसके चलते जिले में उत्साह का माहौल है।
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात
डॉ श्याम सिंह कुमरे आगमन पर दोपहर 2:00 बजे सिवनी भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहाँ वे
वरिष्ठ जनों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों और नागरिकों से भेंट करेंगे।
इसके बाद वे 4:00 बजे बरघाट के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह भी पढ़े :-<रेडक्रॉस का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न, सिवनी के डॉ. श्याम सिंह कुमरे बने चेयरमैन/p>
राज्यपाल ने 28 नवंबर को दिलाई थी शपथ
उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को राजभवन, भोपाल में राज्यपाल महोदय द्वारा
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं
राज्य की 47 जिला शाखाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई।
इसके बाद नई प्रबंध समिति का औपचारिक गठन हुआ।
पहली बार आदिवासी समाज से प्रदेश चेयरमैन
डॉ. श्याम सिंह कुमरे का रेडक्रॉस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होना कई दृष्टियों से ऐतिहासिक है।
यह पहली बार है कि आदिवासी समाज से कोई व्यक्ति इस महत्वपूर्ण पद पर चयनित हुआ है।
पूर्व आईएएस अधिकारी के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल में जनजातीय क्षेत्रों,
पेसा कानून,
वनाधिकार कानून और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. कुमरे सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट एवं पूर्व विधि सलाहकार
विक्रांत सिंह कुमरे के पिता भी हैं।
वे अपने प्रशासनिक जीवन और सामाजिक कार्यों में
जनजातीय वर्ग की उन्नति के लिए सदैव सक्रिय रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा राष्ट्रीय विमर्श हेतु आमंत्रण
भारत की राष्ट्रपति माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने देश भर के 35 चुने हुए
कर्मयोगियों को राष्ट्र के विभिन्न विषयों पर विशेष विमर्श हेतु राष्ट्रपति भवन बुलाया था।
इन 35 व्यक्तियों में डॉ. श्याम सिंह कुमरे भी शामिल थे।
राष्ट्रपति ने सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर उनके विचार सुने और भविष्य की नीतियों में
उनके अनुभव को उपयोगी बताया।
आगमन पर हर्ष, जनजातीय क्षेत्रों में उम्मीद
रेडक्रॉस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. कुमरे की नियुक्ति को
प्रदेश के जनजातीय इलाकों, सामाजिक संगठनों और सरकारी सेवकों ने
उत्साहपूर्वक स्वीकार किया है।
माना जा रहा है कि उनके अनुभव से प्रदेश के पिछड़े एवं विशेषकर
जनजातीय क्षेत्रों में जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
9 दिसंबर को अपने गृह नगर सिवनी में प्रथम आगमन को लेकर नागरिकों में
गहरा उत्साह और स्वागत की तैयारी है।



