“जुनून से किया गया हर कार्य सफल होता है” – मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने दिया जीवन प्रेरक संदेश
सिवनी: तीन उपवास का पारणा महोत्सव संपन्न – बड़ा जैन मंदिर में मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज के निर्जल उपवास का पारणा
Seoni 23 August 2025
सिवनी यशो:- श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, सिवनी (मध्यप्रदेश) में विराजमान परम पूज्य मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज
और परम पूज्य मुनि श्री भावसागर जी महाराज के सान्निध्य में 20 अगस्त को तीन उपवास का पारणा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
यह भी पढ़े :– सिवनी में विश्व के प्रथम 108 चरण चिन्ह की प्रतिष्ठा, मुनि श्री भावसागर जी महाराज की आंखों में छलक पड़े आंसू
सुबह मांगलिक क्रियाओं और आचार्य श्री की पूजन के बाद, परम पूज्य मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज के निर्जल उपवास का पारणा हुआ।
मुनि श्री भावसागर जी का प्रेरक संदेश
धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा:
-
“आप कोई भी कार्य जुनून से करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।”
-
“कमजोर व्यक्ति की सहायता करने वाला कोई नहीं होता है, हर कार्य में अपनी पीठ खुद थपथपाना होती है।”
-
“कोई भी कार्य कठिन नहीं होता, यदि व्यक्ति समय और प्रयास देता है तो सफलता निश्चित मिलती है।”
-
“बार-बार पढ़ने से स्मरण हो जाता है, किसी की हंसी नहीं उड़ाएँ और अपने आप को कभी कमजोर न समझें।”
उन्होंने यह भी कहा कि जितने लोग ऊँचाइयों पर पहुँचे हैं, उन्होंने कठिनाइयों और परेशानियों का डटकर सामना किया है।
आगामी आयोजन
समिति ने बताया कि समाधिस्थ परम पूज्य आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज (दक्षिण) का समाधि दिवस महोत्सव 25 अगस्त, प्रातः 8:30 बजे से बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा।


