धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

नर्मदा परिक्रमा : अरब सागर की ओर भूल भुलाईयों वाले रास्ते से रोमांचक यात्रा

भाग 14 : कपिल पांडे की आध्यात्मिक यात्रा की अगली कड़ी

कपिल पांडे की यात्रा-वृत्तांत पर आधारित
स्थान: रायसिंगपुर से अरब सागर की ओर

नर्मदा परिक्रमा : अरब सागर की ओर भूल भुलाईयों वाले रास्ते से रोमांचक यात्रा - Seoni News
रायसिंगपुर से अरब सागर की ओर

यात्रा के 10 दिन रायसिंग पुर के पहले हाईवे के पांच किलोमीटर अंदर एक हनुमान मन्दिर में आनंददायक रात्रिविश्राम हुआ यहाँ सुबह सूरज की लालिमा बहुत ही सुहावनी थीं, भगवान सूर्य नारायण को नमस्कार किया और आशीर्वाद प्राप्त किया । स्थानीय जनों से चर्चा कर पर्यावरण से संबंधित चर्चा की और उन्हें सिवनी एकत्रित कुछ पौधो के बीज दिये अनेक विषयों पर चर्चा की उन्होंने बताया कि यहाँ से अरब सागर अब लगभग 100 किलोमीटर बचा था । समुद्री बतावरण होने के कारण ठण्ड थोड़ी कम थीं हमने स्नान किया और मन्दिर की प्रात: आरती में शामिल हो गए उसके बाद अपना बोरिया बिस्तर बांधा और आगे की ओर निकल पड़े । आगे जाने की एक अलग ख़ुशी थीं समुन्दर पार करने का विशेष क्षण आने वाला था ।

नर्मदा परिक्रमा : अरब सागर की ओर भूल भुलाईयों वाले रास्ते से रोमांचक यात्रा - Seoni News

दुखियारी सुखी बहन के चेहरे पर मुस्कान

हमें हाइवे के रास्ते ही जाना था क्योकि माँ नर्मदा के किनारे के रास्तो में भूल भुलइयाँ थीं तो एक स्थानीय सज्जन ने मार्गदर्शन किया अब हमने हाइवे मार्ग पकड़ लिया जो अरब सागर की ओर जाता है
हाइवे के रास्ते आगे बढ़ते रहे तभी एक गांव में चेतन भाई ने चाय नास्ता कराया उनसे मिलकर आगे बढे हाइवे का रास्ता सरल था आगे रोड पर एक माता जी केले और अन्य फल की दुकान में बैठी दिखाई दी पूछने पर पता चला उनका इस दुनिया में कोई नहीं है उनका नाम सुखी बहन था, लेकिन नाम के उलट था उनके चेहरे की मुस्कान उनका दुख जाहिर नहीं होने दे रहा था हमने उनसे केले लिए यहाँ केले किलो के भाव मिले और आगे की और निकल गए ।

नर्मदा परिक्रमा : अरब सागर की ओर भूल भुलाईयों वाले रास्ते से रोमांचक यात्रा - Seoni News

यहां है कुष्ट रोगियों का उपचार

हमारा अगला पड़ाव था अंकलेश्वर लोक मान्यता के अनुसार भगवान राम माता सीता लक्ष्मण जी ने वनवास के लिए दक्षिण का रास्ता अपनाया तब इस स्थान पर विश्राम भी किया था इस स्थान पर भगवान राम के साक्ष्य भी राम कुंड के रूप में मिलता है मान्यता है राम कुंड में स्नान करने मात्र से कुष्ट रोगों से मुक्ति मिलती है । यह जानकारी महत्वपूर्ण थी जिसका उल्लेख इस प्रकार के रोगियों के लिये लाभदायक है ।

मदद के लिये आ जाती है चमत्कारी शक्तियाँ

अब हम अंकलेश्वर पहुंच चुके तभी एक व्यक्ति हमें दिखाई दिए हम उनसे राम कुंड का पता पूछने लगे तो वो हमसे अभद्रता करने लगे थोड़ी देर तक हमें समझ नहीं आया इनका क्या करें दूसरा शहर है हम कुछ देर चुप ही रहे तभी एक स्थानीय गुजरती भाई जिनका नाम चेतन था ने उस की सारी अकड़ उतार उसकी पिटाई कर दी वो भागने को मजबूर हो गया उन गुजरती भाई को हमने धन्यवाद दिया आज़ की यात्रा में एक ही नाम के दो व्यक्ति मदद करने खड़े रहे । अब हम वहां से आगे बढ़ गए मन में विचार चलता रहा कैसे माँ हर मोड़ हर खतरे पर मदद को खड़ी रहती है पूरी नर्मदा परिक्रमा में ये ऐसा एक ही बार हुआ था शायद इसमें भी कोई रहस्य छुपा हो ।

नर्मदा परिक्रमा : अरब सागर की ओर भूल भुलाईयों वाले रास्ते से रोमांचक यात्रा - Seoni News

किसी को मना भी नहीं करना और इकठ्ठा भी नहीं करना

रास्ता पूछते हुए हम रामकुण्ड पहुंच गए । वहां भगवान के दर्शन किये भोजन पाया कुछ देर विश्राम किया और आगे समुद्र की और निकल गए रास्ते बहुत छोटे थे रास्ते भर स्थानीय लोग सेवा में लगे थे सीख मिली थीं कोई कुछ दे तो मना नहीं करना हमारे बैग में अब इतनी सामग्री एकत्रित हो गयी थीं के रखने को जगह न बची थीं अब मिलने वाले सामान को आश्रमो में छोड़ते चले गए सीख मिली कुछ इकठ्ठा नहीं करना है और आगे बढ़ते गए रास्ते भर कोई चाय पिलाता कोई कुछ खिलाने खड़ा रहता अब ये भी ज्यादा लगने लगा लेकिन मना करना ठीक नहीं था लोग मिलते गए हम आगे बढ़ते गए ।

नर्मदे हर बोलते ही उबलने लगता है पानी

आगे आया बलबला कुंड ये कुंड अपने अलग ही अंदाज के लिए प्रसिद्ध है कुंड के पानी में हमेशा बुलबुले निकलते रहते है जितनी तेज आप नर्मदे हर बोलते है उतनी शक्ति के साथ बुलबुले उठते है देखने पर लगता है पानी उबल रहा है लेकिन एक दम ठंडा ये ऋषि कश्यप की तपोस्थली यहाँ एक भगवान शिव का बहुत भव्य प्राचीन मन्दिर है यहाँ आकर माँ नर्मदा परिक्रमा का एक चरण पूरा माना जाता है । अभी 3 चरण और बाकी थे ।

बाजरे के टिक्कड़ प्रेम पूर्वक खिलाते मिले मूंछो वाले

दर्शन कर हम यहाँ से आगे बढ़ गए सड़को का निर्माण कार्य चल रहा था सोमनाथ से आये कुछ बड़ी बड़ी मूछों वाले लोग पंडाल लगाकर परिक्रमा वासियो को रुकने का आग्रह कर रहे थे एक किनारे उनके साथी बाजरे की टिक्कड़ बना रहे थे उनके प्रेम भाव को देखकर हमरा मन यही रुकने का हुआ लेकिन हमें हनुमान गढ़ी तक पहुंचना था वही से समुद्र मार्ग से जाने के लिए रजिस्ट्रेशन होता है अभी समय बाकी था तो हम वहां से चाय पीकर निकल गए कुछ ही देर में हम हनुमान गढ़ी पहुंच गए ।

नर्मदा परिक्रमा : अरब सागर की ओर भूल भुलाईयों वाले रास्ते से रोमांचक यात्रा - Seoni News

यहाँ मिले हमारे शहर के लोग

यहाँ से अरब सागर मात्र 15 किलोमीटर शेष रह गया था आश्रम बहुत ही विशाल था गांव के सरपंच राजू भाई ने यहाँ हमारी बहुत सेवा की शाम की पूजन कर खिचड़ी और कढ़ी का प्रसाद मिला सोने के लिए हमें बहुत ही सुन्दर कुटिया प्राप्त हुई वहां कुछ बस से परिक्रमा कर रहे यात्री मिले जो सिवनी के थे उनसे आत्मीय भेट हुई कुछ देर उनके साथ सत्संग हुआ और फिर हम विश्राम के लिए चले गये ।
नर्मदे हर
कल आगे की यात्रा नव के द्वारा समुद्र पार करना एक बहुत ही अविष्मरणीय अनुभव बने रहिये

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button