पेंच के रिसॉर्टों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री से मेहमानों की सेहत से खिलवाड़! विदेशी पर्यटकों के बीच MP की छवि पर सवाल
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में दो रिसॉर्टों में गंभीर अनियमितताएं उजागर, सुधार नोटिस जारी; पेंच जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर लापरवाही पर उठे सवाल
Pench Resort Food Safety – पेंच के दो रिसॉर्टों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Seoni 20 July 2026
सिवनी यशो:- विश्व प्रसिद्ध पेंच टाइगर रिजर्व में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की सुरक्षा और प्रदेश की पर्यटन छवि पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में दो रिसॉर्टों में खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन सामने आए।
विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया है।

निरीक्षण के दौरान तुली टाइगर रिजॉर्ट में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक साथ रखा जाना, अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का भंडारण, एक्सपायरी खाद्य सामग्री से भोजन तैयार किए जाने तथा बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री संग्रहित पाए जाने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
इसी तरह आकर्ड वाइल्ड लाइफ पेंच रिसॉर्ट से जांच के लिए बेसन का नमूना लिया गया। यहां भी एक्सपायरी खाद्य सामग्री का भंडारण पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।
दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री के निर्माण, भंडारण और उपयोग के साथ खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विशेष टिप्पणी
पेंच टाइगर रिजर्व केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां हर वर्ष देश-विदेश से हजारों पर्यटक और अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां भ्रमण के लिए पहुंचती हैं। ऐसे में रिसॉर्टों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी इस प्रकार की लापरवाही चिंता का विषय है।
यह भी उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब पेंच क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आई हों। पूर्व में भी जांच के दौरान गंभीर कमियां उजागर हो चुकी हैं।
ऐसे मामलों में केवल नोटिस जारी करने तक कार्रवाई सीमित रहने के बजाय नियमों के अनुरूप प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होना आवश्यक है, ताकि पर्यटकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ पेंच और मध्यप्रदेश की अंतरराष्ट्रीय साख भी बनी रहे।
यह भी पढ़े :-
अभिनेत्री कंधारी पेंच टाईगर में, प्राकृति का सौंदर्य दर्शन कर टाईगर का दीदार किया
पेंच रिसॉर्ट्स में गंदगी और लापरवाही उजागर: खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण, कई होटलों को नोटिस
18 साल बाद फिर गूंजी ‘सिवनी लोकसभा वापस दो’ की मांग, परिसीमन की आहट से जिले में बढ़ी सियासी हलचल
https://www.delish.com/kitchen-tools/kitchen-secrets/a68888850/expired-foods-safe-to-eat/



