विद्यालय परिवार से भी प्रकाश गुप्ता, श्रीमती वीणा पाण्डे, श्रीमती सविता विश्वकर्मा, श्रीमती विभा परमार, संतोष अहिरवार आदि के विदा लेते हुए पटेवार दीदी एवं मेश्राम से जुडे अपने भावपूर्ण अनुभवों को साझा करते हुए माहौल को गमगीन बना दिया दोनों विदा लेते सदस्यों की कमी विद्यालय महसूस करेगा। किन्तु वे इस कमी को महसूस न कराते हुए आगे भी विद्यालय कार्य के सहयोग करते रहेगें ऐसी अपेक्षा भी व्यक्त की। विवेकानंद बाल कल्याण समिति एवं समस्त आचार्य परिवार के द्वारा सेवानिवृत्ति ग्रहण करने वाले दोनों सदस्यों का शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं तिलक चंदन से भावपूर्ण स्वागत व अभिनंदन किया।
उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए अरूण पटेवार , नितिन चौधरी, विनीत अग्रवाल, रामबहोरी पटेल के द्वारा भी दोनो के कार्य कार्यकाल को प्रेरणादायी, सराहनीय एवं विद्याभारती योजना के अनुकूल बताया। विजय मेश्राम एवं श्रीमती शुभांगी पटेवार दीदी ने अपने विदाई उद्बोधन में विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इसी प्रकार सहयोग करने का आश्वासन दिया। विदाई गीत सौ. मनीषा तिवारी ने प्रस्तुत किया। संपूर्ण विदा अभिनंदन समारोह सफल संचालन सौ.मनीषा तिवारी द्वारा किया गया।