छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

“सोयाबीन किसानों के लिए खुशखबरी: डॉ. मोहन यादव ने भावांतर योजना की घोषणा की

"एमएसपी से कम मिले तो सरकार भरेगी अंतर, जानें सोयाबीन भावांतर योजना की पूरी जानकारी

Bhopal 25 September 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों का कल्याण मध्यप्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू की जा रही है, जिससे किसानों को किसी भी स्थिति में आर्थिक नुकसान नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार किसानों को सोयाबीन का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित एमएसपी (Minimum Support Price) प्रति क्विंटल 5328 रुपए को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने किसानों को भावांतर योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है।

भावांतर योजना में पंजीयन आवश्यक:

डॉ. यादव ने कहा कि-

किसान मंडियों में सोयाबीन की बिक्री पहले की तरह करेंगे।

यदि एमएसपी से कम कीमत पर बिक्री होती है, तो सरकार अंतर की राशि सीधे किसानों को भुगतान करेगी।

योजना में किसानों का पंजीयन जल्द प्रारंभ किया जाएगा।

किसानों को कैसे मिलेगा लाभ:

  • यदि मंडी में औसत गुणवत्ता की फसल का विक्रय मूल्य एमएसपी से कम, लेकिन राज्य सरकार द्वारा घोषित औसत मॉडल भाव से अधिक हो, तो किसान को एमएसपी और वास्तविक बिक्री मूल्य का अंतर दिया जाएगा।

  • यदि मंडी में विक्रय मूल्य औसत मॉडल भाव से भी कम हो, तो किसान को एमएसपी और औसत मॉडल भाव के अंतर की भरपाई मिलेगी।

किसानों के साथ सरकार सदैव खड़ी:

मुख्यमंत्री ने कहा कि –

सरकार ने पूर्व में भी फसल क्षति पर किसानों को राहत राशि प्रदान की है।

बाढ़, पीले मोज़ेक और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता दी जाएगी।

सरकार संकट की घड़ी में हमेशा किसानों के साथ खड़ी है।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?&newsid=20250925N390&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=09/25/2025#Chief-Minister-Of-Madhya-Pradesh,-Dr.-Mohan-Yadav,-Chief-Minister-of-MP,-chief-minister,-AGRICULTURE-DEPARTMENT,-CM-Mohan-Yadav-%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B9%C2%B2%C2%B5%C3%8E%C2%B5%C2%B1%C2%B9

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!