धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

पिंडी वाले शिव मंदिर छींदा में संगीतमय सुंदरकांड की भव्य प्रस्तुति

Seoni 21 December 2025
सिवनी यशो:- पुलिस चौकी छींदा के समीप स्थित पिंडी वाले भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर में शनिवार 20 दिसंबर को संगीतमय सुंदरकांड पाठ की भव्य प्रस्तुति आयोजित की गई। कार्यक्रम में सुपरिचित युवा संगीत साधक इन्द्रजीत सिंह राजपूत उर्फ “मंजू पटेल” एवं उनकी संगीत टीम ने अपनी सुमधुर भक्ति प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

पिंडी वाले शिव मंदिर छींदा में संगीतमय सुंदरकांड प्रस्तुति
छींदा स्थित पिंडी वाले शिव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान भक्ति में लीन श्रद्धालु।

पिंडी वाले शिव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छींदा जिला मुख्यालय सिवनी से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित है, जबकि यहां से तीन किलोमीटर आगे ग्राम पिंडरई (नैनपुर) से मंडला जिले की सीमा प्रारंभ हो जाती है। छींदा स्थित यह पिंडी वाला शिव मंदिर अपने लघु आकार, सिद्ध स्वरूप एवं आध्यात्मिक आस्था के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। पिंडरई–केवलारी मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी छींदा के समीप स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

आस्था का केंद्र है छींदा का पिंडी वाला शिव मंदिर

बताया गया कि इस शिव मंदिर की स्थापना पुलिस चौकी छींदा के भवन निर्माण के पश्चात तत्कालीन चौकी प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा शिव पिंडी में भगवान भोलेनाथ की प्रतिष्ठा कर की गई थी।

पुलिस व जनसहयोग से हुआ शिव मंदिर का जीर्णोद्धार

हाल ही में वर्तमान पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद भारद्वाज ने अपनी धार्मिक आस्था के चलते पुलिस व जनसहयोग से मंदिर का आंतरिक एवं बाह्य जीर्णोद्धार कर रंग-रोगन कराया।

मंजू पटेल की मधुर आवाज में गूंजा सुंदरकांड

शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत सायं 7 बजे से थांवरी-कोहका निवासी प्रख्यात देवी भजन गायक मंजू पटेल की मधुर आवाज में सुंदरकांड पाठ की संगीतमय प्रस्तुति हुई।

जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं की रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केवलारी आशीष भर्राडे,

थाना प्रभारी केवलारी प्रीतम सिंह तिलगाम,

पुलिस चौकी छींदा प्रभारी प्रमोद भारद्वाज

सहित पुलिस स्टाफ,

जनपद सदस्य मुकेश सिंह राजपूत,

पूर्व जिला पंचायत सदस्य गहन सिंह भलावी,

भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन राजपूत,

सरपंच गोविंद दुबे सहित बड़ी संख्या में छींदा व

आसपास के ग्रामों—मालनवाड़ा,

खुरशीपार, पुंगार, तिंदुआ,

बक्शी-बबरिया,

चांदखेड़ा, कोहका, थांवरी, सुनहेरा,

खैररांजी—के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भंडारे के साथ धार्मिक आयोजन का हुआ समापन

कार्यक्रम के पश्चात शिव मंदिर परिसर में छींदा पुलिस के सौजन्य से आयोजित भंडारे में उपस्थित धर्मानुरागी जनप्रतिनिधियों,

सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं

श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण कर धर्ममय वातावरण में सहभागिता निभाई।

छींदा से दैनिक यशोन्नति के लिए रिपोर्टर : प्रदीप राय

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!