धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
छपारा में बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक का भव्य स्वागत
पूर्व सांसद निवास पर हुआ आगमन, शस्त्र से किया गया सम्मान
Seoni 27 December 2025
छपारा यशो:- पूर्व सांसद व विधायक श्रीमती नीता पटेरिया के निवास छपारा में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति एवं क्षेत्रीय संयोजक विश्ववर्धन भट्ट का आगमन हुआ। उनके आगमन पर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. पारस पटेरिया ने बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति का पारंपरिक शस्त्र से सम्मान कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और राष्ट्रीय संयोजक का पुष्पमालाओं एवं नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विषयों, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।



