मध्यप्रदेशमंडला

रेल विकास को लेकर मंडला में बड़ा समन्वय

मंडला फोर्ट को टर्मिनल स्टेशन व कोचिंग डिपो बनाने की मांग पर सांसद-विधायक का समर्थन

अनाज दलहन एवं तिलहन व्यापारी संघ की पहल और सांसद की रेलवे बोर्ड तक मजबूत पैरवी


मंडला यशो:- अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारी संघ, मंडला द्वारा जिले में रेल विकास को लेकर चलाए जा रहे प्रयासों को उस समय बड़ा बल मिला,
जब संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं मंडला विधायक व कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके से रेल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर
मंडला भाजपा कार्यालय में विस्तृत चर्चा की।

व्यापारी संघ ने बैठक में स्पष्ट रूप से मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन पर

पिट लाइन, स्टेबलिंग लाइन, वॉशिंग लाइन एवं कोचिंग डिपो

के निर्माण की मांग रखी। संघ ने बताया कि कोचिंग डिपो बनने से मंडला क्षेत्र में
रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

 मंडला फोर्ट को निरीक्षण एवं अनुरक्षण केंद्र बनाने का प्रस्ताव

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन को एक
निरीक्षण एवं अनुरक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है,
जहाँ दुर्घटनाग्रस्त कोचों का मेंटेनेंस किया जा सकेगा।
इससे मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन को एक नई पहचान मिलेगी।

व्यापारी संघ ने यह भी बताया कि मंडला में कोचिंग डिपो बनने से रेलवे ट्रैफिक पर
कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि ट्रेन मूवमेंट मेन लाइन से अलग रहेगा।
उदाहरण के तौर पर रीवा स्टेशन का उल्लेख किया गया, जहाँ टर्मिनल स्टेशन होते हुए भी
पिट लाइन, स्टेबलिंग लाइन, वॉशिंग लाइन एवं कोचिंग डिपो सुचारू रूप से संचालित है।

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का स्पष्ट आश्वासन

संघ की मांगों पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आश्वस्त करते हुए कहा कि
उन्होंने इस विषय में रेलवे बोर्ड को स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया है कि
कोचिंग डिपो का निर्माण मंडला में ही किया जाए।
उन्होंने पूर्ण विश्वास दिलाया कि यह परियोजना मंडला में ही स्वीकृत होगी
तथा मंडला फोर्ट को एक विकसित टर्मिनल स्टेशन के रूप में स्थापित किया जाएगा।

 कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने दिया पूर्ण समर्थन

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने भी व्यापारी संघ की मांगों का
समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि
पिट लाइन, स्टेबलिंग लाइन एवं कोचिंग डिपो मंडला में ही बनेगा
और मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

 ड्रोन तस्वीरों व ज्ञापन से मजबूत हुआ प्रस्ताव

इस अवसर पर व्यापारी संघ द्वारा तैयार किया गया ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
साथ ही ड्रोन से ली गई तस्वीरों के माध्यम से मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन क्षेत्र में
उपलब्ध लगभग 60 एकड़ रेलवे भूमि का दृश्य भी जनप्रतिनिधियों को दिखाया गया।
जनप्रतिनिधियों ने इस प्रस्तुति को सार्थक, मजबूत और तथ्यपरक बताया।

 नागपुर में सांसद ने रखीं मंडला क्षेत्र की 12 प्रमुख रेल मांगें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा 20 जनवरी 2026 को नागपुर में आयोजित
माननीय सांसदों की बैठक में मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने लेटरहेड के माध्यम से
क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल संबंधी मांगें प्रस्तुत कीं।

बैठक में सांसद की ओर से उनके प्रतिनिधि अंजनी तिवारी उपस्थित रहे।

मांगों में पैचवैली एक्सप्रेस व पातालकोट सुपरफास्ट का मंडला फोर्ट तक विस्तार,
जबलपुर-मंडला सीधी पैसेंजर ट्रेन संचालन,

मंडला फोर्ट में कोचिंग डिपो स्थापना,

अमृत भारत योजना के कार्यों में तेजी,

नैनपुर जंक्शन का विस्तार,

MEMU ट्रेन संचालन,

स्टॉपेज एवं पिट लाइन स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं।

 व्यापारी संघ की एकमात्र मांग

व्यापारी संघ ने स्पष्ट किया कि-

उनकी वर्तमान प्राथमिक मांग यही है कि

मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन पर शीघ्र पिट लाइन,

स्टेबलिंग लाइन,
वॉशिंग लाइन एवं कोचिंग डिपो का निर्माण किया जाए

तथा इसे एक पूर्ण विकसित टर्मिनल स्टेशन के रूप में स्थापित किया जाए।

बैठक में उपस्थित सदस्य

इस अवसर पर अनाज दलहन एवं तिलहन व्यापारी संघ मंडला के अध्यक्ष
हीरा सामतानी,
अजय गुरवानी,

प्रियांशु जोशी,

अभिजीत सोनवानी,

विकास अग्रवाल,
अनिल बानी,

अनिल काकवानी,

लखन गंगवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!