WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

वर्दी के सम्मान के लिए शहीद हो गया राकेश

चोर गिरोह की घेराबंदी के दौरान आरोपित की गोली से प्रधान आरक्षक की मौत


सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय के डूंडासिवनी थाना में सेवारत प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर अनेक  अलग-अलग अपराधों संलिप्त आरोपियों  को पकडऩे के दौरान आरोपी द्वारा चलाई गयी गोली के निशाने में आ गए. और उपचार के दौरान नागपुर में प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की मौत हो गई। इस मौत के पश्चात पुलिस विभाग का सारा अमला और चोर गिरोह को पकडऩे के दौरान शहीद हुये राकेश ठाकुर के परिजनों को गहरा सदमा लगा । राकेश की मौत की खबर सुनकार परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा है शुक्रवार की शाम को राकेश का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके गृहग्राम डोभ में किया गया । कर्तव्य निर्वाह करते शहीद हुये पुलिस के जांबाज सिपाही राकेश की अंतिम यात्रा सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन पूर्व केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने नम आंखों से शहीद पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को अंतिम विदाई दी ।


यहाँ बता दें कि सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में बीते दिवस चोरी की घटना सामने आई थी जिसकी विवेचना दौरान गुरूवार की रात्रि के समय एक गिरोह के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी । प्राप्त लोकेशन के आधार पर गिरोह की घेराबंदी की गयी थी । पुलिस टीम छिंदवाड़ा रोड बम्होड़ी बायपास में गुरुवार रात करीब 10 बजे चोर गिरोह पकडऩे के लिये पहुँची थी । चोर गिरोह के तीन आरोपियों को घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया था इन तीन आरोपियों को पुलिस से छुडाने के लिये चौथे आरोपी ने रिवाल्वर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर गोली चलाई जिसमें एक गोली डूंडासिवनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल प्रधान आरक्षक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया गया था । नागपुर मेडिकल कालेज में पूरी रात उपचार के बावजूद घायल प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को नहीं बचाया जा सका ।

गृहग्राम डोभ में सासम्मान किया गया अंतिम संस्कार

शुक्रवार सुबह 5.30 बजे प्रधान आरक्षक की नागपुर में मौत हो गई। नागपुर में पोस्ट मार्टम के बाद अपनी प्राणों का बलिदान देने वाले प्रधान आरक्षक का शव सिवनी स्थित गृहग्राम डोभ ले जाया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन केवलारी के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, जबलपुर जोन के आइजी उमेश जोगा, सिवनी जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल, छिंदवाड़ा रेंज के डीआइजी सचिन अतुलकर सहित सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं आमजन शहीद राकेश ठाकुर की अंतिम यात्रा में शामिल हुये ।

गिरोह की सूचना मिलने पर की गई थी घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने प्रेस जानकारी देते हुये बताया कि डूंडासिवनी थाना अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर के एक घर में चोरी की घटना की जांच में पुलिस को मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में रैकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का सुराग मिला था। चोर गिरोह की लोकेशन मिलने पर 18 जनवरी गुरूवार रात नाकाबंदी कर पुलिस टीम को मौके पर गई थी। छिंदवाड़ा रोड़ वैनगंगा नदी पुल के पास लखनवाड़ा थाना पुलिस बल को चैकिंग पाइंट पर तैनात किया गया। जबकि डूंडासिवनी पुलिस की दो टीमें चोर गिरोह का पीछा कर रही थी। इनोवा वाहन से छिंदवाड़ा की ओर भागने का प्रयास कर रहे आरोपित लखनवाड़ा में पुलिस की चैकिंग देखकर वापस सिवनी शहर लौटने लगे। आरोपितों ने बम्होड़ी के पास वाहन रोककर पुलिस की गतिविधियों को भांपने का प्रयास किया। पुलिस की इस टीम में हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर, हेड कॉन्स्टेबल शेखर बघेल, कॉन्स्टेबल विनय चोरिया और कॉन्स्टेबल अजय बघेल शामिल थे।

तीन गिरफ्तार, गोली चलाने वाले की तलाश जारी

इसी बीच चार पुलिस कर्मियों के दल में शामिल प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर मौके पर पहुंच गए जिसने गिरोह के तीन आरोपी जनक सिंह, प्रवीण वैष्णव, गुलशन को पकड़ लिया था। चौथे आरोपी सद्दाम ने साथियों को बचाने के लिए गोली चला दी। इनमें हेड कॉन्स्टेबल राकेश ठाकुर घायल हो गए। गोली चलाने वाला सद्दाम मौके से फरार हो गया है। बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। घायल प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर और पुलिस कर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए अपने चंगुल में आए आरोपितों को भागने का मौका नहीं दिया। साहसी पुलिस कर्मी तत्काल घायल प्रधान आरक्षक को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए मेडीकल नागपुर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा, एसडीओपी पुरूषोत्तम मरावी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार आरोपी जनक सिंह और सद्दाम भिंड जिले के मेहगांव के रहने वाले हैं। आरोपी प्रवीण वैष्णव और गुलशन मंडला जिले के नैनपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने खो दिया जबाज बहादुर

एसपी ने बताया कि प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर चोरी सहित अन्य घटनाओं का राजफाश करने में लगातार प्रयासरत रहते थे। एटीएम सहित अन्य चोरी के मामलों का राजफाश करने में प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की विशेष भूमिका रही है। 11-12 जनवरी को डूंडासिवनी में हुई चोरी के बाद काल डिटेल के माध्यम से प्रधान आरक्षक ने चोर गिरोह की जानकारी जुटाई थी। जबाज पुलिस कर्मी राकेश ठाकुर का बलिदान पुलिस विभाग भुला नहीं सकता ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!