मध्यप्रदेशसिवनी

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में इग्नू अध्ययन केंद्र पुनः प्रारम्भ

सिवनी यशो:-  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) का अध्ययन केंद्र पुनः प्रारम्भ हो गया है। इस अवसर पर इग्नू अध्ययन केंद्र द्वारा दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसरों को लेकर जागरूकता एवं मार्गदर्शन बैठक का आयोजन किया गया।

रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम में इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. हरीश कुमार केवट ने विद्यार्थियों को इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डॉ. केवट द्वारा एमए (हिन्दी), एमएसडब्ल्यू, एमएआरडी, पीजीडीआरडी, एमबीए, एमसीए, डेटा साइंस, इनफार्मेशन सिक्योरिटी, बीएसडब्ल्यू, बीकाम, बीए, डीएनएचई, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा, डीएएफई, सीएएफई, सीआरडी, सीएचआर, सीएफएन एवं बीपीपी जैसे पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई।

ऑनलाइन प्रवेश की सुविधा

विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in अथवा www.ignoujabalpur.in के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इग्नू की डिग्री पूरी तरह मान्य

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इग्नू द्वारा संचालित सभी पाठ्यक्रम पूर्णतः वैध, मान्यता प्राप्त एवं रोजगार के लिए उपयोगी हैं।

दो डिग्री एक साथ करने का अवसर

पूर्व इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. एम. सी. सनोडिया ने महाविद्यालय में संचालित इग्नू पाठ्यक्रमों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वहीं वर्तमान इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. श्यामसिंह राहंगडाले ने बताया कि शासन द्वारा दो-दो डिग्री एक साथ करने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत विद्यार्थी महाविद्यालय में नियमित अध्ययन करते हुए इग्नू से स्वाध्यायी पाठ्यक्रम भी पूर्ण कर सकते हैं।

इस पहल से छात्रों को समय और संसाधनों की बचत के साथ बेहतर शैक्षणिक एवं रोजगार अवसर प्राप्त होंगे।

http://www.ignoujabalpur.in

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!