मध्यप्रदेशसिवनी

‘बत्ती गुल, बिल फुल’ के आरोपों से घिरा कान्हीवाड़ा विद्युत मंडल, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश

बार-बार ट्रिपिंग, शिकायतों के निराकरण में देरी और अधिकारी की मुख्यालय में अनुपलब्धता को लेकर उठे सवाल

कान्हीवाड़ा विद्युत मंडल पर उपभोक्ताओं के आरोप, ‘बत्ती गुल, बिल फुल’ से बढ़ी नाराजगी

Seoni, 08 July 2026
सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- कान्हीवाड़ा विद्युत मंडल इन दिनों उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर चर्चा में है। क्षेत्र के कई लोगों का आरोप है कि बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने, लगातार ट्रिपिंग और शिकायतों का समय पर समाधान नहीं होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से क्षेत्र में “बत्ती गुल, बिल फुल” की चर्चा भी आम हो गई है।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली की आंख-मिचौली के बावजूद उन्हें नियमित रूप से पूरे बिजली बिल मिल रहे हैं।

यह भी पढ़े :- बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना, राहत शिविरों और जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण

उनका आरोप है कि बिजली आपूर्ति में लगातार व्यवधान से घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

मुख्यालय में उपलब्धता पर भी सवाल

क्षेत्रवासियों का दावा है कि विद्युत मंडल के कनिष्ठ अभियंता कान्हीवाड़ा मुख्यालय में निवास नहीं करते, बल्कि सिवनी से आना-जाना करते हैं।

उनका कहना है कि किसी भी अधिकारी की मुख्यालय में नियमित उपलब्धता आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक होती है।

यह भी पढ़े :- भतीजे ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई चाचा की हत्या, लखनादौन पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

कार्यप्रणाली को लेकर भी असंतोष

कुछ कर्मचारियों और उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि कनिष्ठ अभियंता का व्यवहार कर्मचारियों के प्रति संतोषजनक नहीं है।

आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि किसी भी उपभोक्ता का फोन सीधे उनके पास नहीं आना चाहिए और शिकायतों का प्रबंधन कर्मचारी स्वयं करें। इन आरोपों के चलते विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़े :-साइबर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

उपभोक्ताओं की मांग

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि विद्युत आपूर्ति को नियमित किया जाए, बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अधिकारियों की मुख्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं का विभाग पर विश्वास कायम रहे।

यह भी पढ़े :-117 एजेंडों ने बढ़ाया सियासी पारा: सिवनी नगर पालिका परिषद की बैठक पर कांग्रेस का बड़ा हमला, सीएमओ की वैधता पर भी उठे सवाल

नोट: यह समाचार स्थानीय उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित कनिष्ठ अभियंता या मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

https://www.imdb.com/hi/title/tt7720922/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button