मध्यप्रदेशसिवनी

तीन दिवसीय सघन दौरे पर केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह

छींदा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सुनीं जनता की समस्याएं

Seoni 04 February 2026

छींदा यशो:-केवलारी विधानसभा क्षेत्र के  विधायक ठा. रजनीश सिंह ने 01 फरवरी से 03 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय सघन जनसंपर्क दौरा कर तिंदुआ, भाटा, कारेपाठा, खुर्शीपार माल सहित छींदा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।

पहले दिन सुनेहरा–खैररांजी, दूसरे दिन छींदा क्षेत्र, तीसरे दिन खुर्शीपार-मालवाड़ा पहुंचे विधायक

दौरे के प्रथम दिवस विधायक ने ग्राम सुनेहरा एवं खैररांजी सहित आसपास के गांवों का भ्रमण किया।
द्वितीय दिवस ग्राम गुबरिया, डुंगरिया, चांदखेड़ा, तिंदुआ, बक्शी, बबरिया, छींदा, भाटा एवं कारेपाठा पहुंचे, जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा।
तृतीय दिवस (03 फरवरी) को विधायक ने ग्राम खुर्शीपार दीप, मालवाड़ा, पुंगार, सर्रई, सालीवाड़ा, बिछुआ रमतलैया, खुर्शीपार माल एवं बैगरवानी का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं और उचित माध्यम से समाधान का आश्वासन दिया।

केवलारी विधायक रजनीश सिंह द्वारा छींदा क्षेत्र के गांवों का तीन दिवसीय दौरा और जनसंवाद
केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह छींदा क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए।

छींदा-बंदेली खस्ताहाल सड़क, मिनी अस्पताल और थांवर नदी पर स्टॉपडेम की घोषणा

ग्राम पंचायत छींदा द्वारा बाजार चौक स्थित सभा मंच पर आयोजित कार्यक्रम में आमजन की मांगों पर विधायक ठा. रजनीश सिंह ने कहा कि छींदा से बंदेली को जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिसे बनवाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने घोषणा की कि ग्राम छींदा में निकट भविष्य में मिनी चिकित्सालय की स्थापना की जाएगी,

जिससे छींदा क्षेत्र के अनेक गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इसके साथ ही थांवर नदी पर छींदा घाट में मिनी स्टॉपडेम सह रिपटा निर्माण पर सहमति दी गई तथा

सिंचाई के लिए भविष्य में बड़ा बांध बनाए जाने की संभावना भी जताई गई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित

कार्यक्रम में विधायक के साथ ब्लॉक कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष सुभाष सिंह बघेल, प्रमोद मोदी, रवि बघेल, मनीष जैन,

सुरेंद्र जैन, श्याम बाबू झारिया, आनंद झारिया, मोहन राय, कमलेश राय, जनपद सदस्य मुकेश राजपूत, सरपंच सिया उइके,

उपसरपंच राजकुमार यादव, सचिव लक्ष्मण ककोड़िया सहित

कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रदीप पंकज राय ने किया।

https://www.tractorjunction.com/sarkari-yojana-news/subsidy-rs-2-lakh-will-available-for-modern-irrigation-technology/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!