मध्यप्रदेश बजट 2026-27 पत्रकार वार्ता सिवनी
सिवनी।सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने संबोधित किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश की दिशा तय करता है।
[caption id="attachment_42119" align="aligncenter" width="300"] सिवनी में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मध्यप्रदेश बजट 2026-27 पत्रकार वार्ता में पर जानकारी देते पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन।[/caption]
गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के लिए संकल्पित बजट
डॉ. बिसेन ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनमानस के कल्याण का स्पष्ट रोडमैप है।बजट में गरीब कल्याण, युवा शक्ति, अन्नदाता, नारी शक्ति, अधोसंरचना, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी गई है।
[caption id="attachment_42121" align="aligncenter" width="300"] सिवनी में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मध्यप्रदेश बजट 2026-27 पत्रकार वार्ता में पर जानकारी देते पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन।[/caption]
प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4.38 लाख करोड़ रुपये का बजट
पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4% अधिक
अनुमानित राजकोषीय घाटा 4 प्रतिशतयह बजट वित्तीय अनुशासन के साथ विकास की गति को दर्शाता है।
महिला सशक्तिकरण पर ऐतिहासिक फोकस
लाड़ली बहना योजना के लिए 23,000 करोड़ रुपये से अधिक
5,700 कार्यशील महिला छात्रावास
महिला सुरक्षा, पेंशन और आत्मनिर्भरता के लिए विशेष प्रावधान
डॉ. बिसेन ने कहा कि यह बजट महिलाओं को लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की भागीदार बनाता है।
किसान और कृषि को मजबूत आधार
1 लाख सोलर सिंचाई पंप
प्राकृतिक खेती के लिए 1 लाख हेक्टेयर लक्ष्य
फसल बीमा हेतु 1,300 करोड़ रुपये
ब्याज अनुदान व आपात ऋण 7,720 करोड़ रुपये
गौ-संवर्धन व पशुपालन 2,364 करोड़ रुपये
युवाओं के लिए आत्मनिर्भर भविष्य
2.25 लाख करोड़ रुपये का ऋण प्रावधान
खेल विकास हेतु 2,815 करोड़ रुपये
294 नए विद्यालय
कौशल विकास और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर विशेष ज़ोरअब युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनेगा।
स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास को नई मजबूती
स्वास्थ्य सेवाएं 23,000 करोड़ रुपये
मजर-टोला सड़कों के लिए 21,000 करोड़ रुपये
नई ई-बस सेवाएं 472 करोड़ रुपये
बच्चों को पोषणयुक्त दूध — पहली बार बजट में प्रावधान
GYANI मॉडल पर आधारित समावेशी विकास
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि 4,38,317 करोड़ रुपये का यह बजट प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
पिछले दो वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में 19.25% वृद्धि सरकार की सुदृढ़ आर्थिक नीतियों का प्रमाण है।
GYANI मॉडल:
गरीब – अंत्योदय
युवा – कौशल व रोजगार
अन्नदाता – कृषि व सिंचाई
नारी शक्ति – सम्मान व स्वावलंबन
इंफ्रास्ट्रक्चर – सड़क, बिजली, उद्योग
पत्रकार वार्ता में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर बजट पर चर्चा के प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, जिला उपाध्यक्ष जयदीप सिंह चौहान व आनंद शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल, सह-मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी, नगर उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडाले सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला सह-मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने किया।
https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/bhopal/mp-budget-2026-27-rising-debt-cripples-the-state-s-economy-government-to-present-a-three-year-rolling-budget-2026-02-15