Fri, 13 Nov 2026 | 07:59:48 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज लिफ्ट : मेडिकल कॉलेज की बंद लिफ्ट सुधरवाने की जिम्मेदारी डीन की : चेयरमैन मनोज पुष्प

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 29, 2026 10:00 pm / Post views : 120

मेडिकल कॉलेज की बंद लिफ्ट सुधरवाने की जिम्मेदारी डीन की : चेयरमैन मनोज पुष्प
शेयर करें:

एक वर्ष से बंद आवासीय परिसर की लिफ्ट का मामला भोपाल पहुंचा, डॉ. हेमंत अहिरवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन को बताईं समस्याएं

Chhindwara 29 October 2026

छिंदवाड़ा यशो:- मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में पिछले करीब एक वर्ष से लिफ्ट बंद होने सहित अन्य समस्याओं का मामला अब भोपाल तक पहुंच गया है। इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के डीन से चर्चा की। इसके बाद समस्याओं से अवगत कराने के लिए डीन की ओर से एक टीम भोपाल भेजी गई। डॉ. हेमंत अहिरवार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन मनोज पुष्प से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने आवासीय परिसर की लिफ्ट लंबे समय से बंद होने तथा अन्य परेशानियों से चेयरमैन को अवगत कराया। बताया जाता है कि लिफ्ट बंद रहने के कारण दो महिला डॉक्टरों के गर्भपात होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि और चिकित्सकीय विवरण सामने आना बाकी है।

लिफ्ट सुधरवाने की जिम्मेदारी डीन की

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद चेयरमैन मनोज पुष्प ने स्पष्ट किया कि लिफ्ट को सुधरवाने की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज के डीन की है। उन्होंने कहा कि डीन को इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई कर लिफ्ट दुरुस्त करवानी चाहिए, ताकि आवासीय परिसर में रहने वाले चिकित्सकों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में मेडिकल कॉलेज की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। चेयरमैन ने इन विषयों पर आगे चर्चा करने तथा शीघ्र छिंदवाड़ा आने की बात कही।

फंड की समस्या पर सांसद से चर्चा का सुझाव

मेडिकल कॉलेज में समस्याओं के निराकरण के लिए फंड की उपलब्धता का विषय भी सामने आया। इस पर चेयरमैन ने सुझाव दिया कि आवश्यक राशि के लिए सांसद निधि से सहायता प्राप्त करने की दिशा में प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने इस संबंध में सांसद से चर्चा किए जाने की बात भी कही।

अब देखना होगा कि लंबे समय से बंद पड़ी लिफ्ट को दुरुस्त कराने और मेडिकल कॉलेज की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित प्रबंधन कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें