Thu, 29 Oct 2026 | 10:32:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
दो माह से बिजली बंद, 4 नवंबर को भमोड़ी बस स्टैंड पर होगा चक्काजाम मेडिकल कॉलेज की बंद लिफ्ट सुधरवाने की जिम्मेदारी डीन की : चेयरमैन मनोज पुष्प 31 अक्टूबर को गूंजेगा ‘राष्ट्रीय चिंतन संवाद’, मुख्य वक्ता विनोद गोटिया लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर रखेंगे विचार सिवनी में आज मनाया जाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त आईटीआई कुरई के यशपाल सोनूसर को मिलेगी एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति घंसौर में आज दिशा समिति की बैठक, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे अध्यक्षता समस्याओं के निराकरण और योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहेगा जोर सिवनी में प्रशासनिक सक्रियता पर जोर, कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने अधिकारियों से ली विभागवार जानकारी अंजू अरुण कुमार ने संभाली सिवनी जिले की कमान, मठ मंदिर में किया पूजन-अर्चन हाईकोर्ट की रोक के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, मालती डहेरिया की कुर्सी बची; कांग्रेस में घमासान! दो माह से बिजली बंद, 4 नवंबर को भमोड़ी बस स्टैंड पर होगा चक्काजाम मेडिकल कॉलेज की बंद लिफ्ट सुधरवाने की जिम्मेदारी डीन की : चेयरमैन मनोज पुष्प 31 अक्टूबर को गूंजेगा ‘राष्ट्रीय चिंतन संवाद’, मुख्य वक्ता विनोद गोटिया लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर रखेंगे विचार सिवनी में आज मनाया जाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त आईटीआई कुरई के यशपाल सोनूसर को मिलेगी एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति घंसौर में आज दिशा समिति की बैठक, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे अध्यक्षता समस्याओं के निराकरण और योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहेगा जोर सिवनी में प्रशासनिक सक्रियता पर जोर, कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने अधिकारियों से ली विभागवार जानकारी अंजू अरुण कुमार ने संभाली सिवनी जिले की कमान, मठ मंदिर में किया पूजन-अर्चन हाईकोर्ट की रोक के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान, मालती डहेरिया की कुर्सी बची; कांग्रेस में घमासान!

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ : 31 अक्टूबर को गूंजेगा ‘राष्ट्रीय चिंतन संवाद’, मुख्य वक्ता विनोद गोटिया लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर रखेंगे विचार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 29, 2026 09:46 pm / Post views : 4

31 अक्टूबर को गूंजेगा ‘राष्ट्रीय चिंतन संवाद’, मुख्य वक्ता विनोद गोटिया लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर रखेंगे विचार
शेयर करें:

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के उद्घोष के साथ राष्ट्रहित में होगा मंथन, संवाद से समाधान की दिशा तलाशेंगे प्रबुद्धजन

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, सांसद भारती पारधी और विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित अनेक वरिष्ठजन होंगे शामिल

Seoni, 29 October 2026

सिवनी यशो:- लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्रहित से जुड़ी समसामयिक चुनौतियों पर सार्थक विमर्श के उद्देश्य से शनिवार, 31 अक्टूबर को सिवनी में राष्ट्रीय चिंतन संवाद का आयोजन किया जाएगा। वैचारिक जागरूकता, लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और समसामयिक विषयों पर समाधानपरक चर्चा को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्धजनों की सहभागिता रहेगी।

राष्ट्रीय चिंतन संवाद समिति, सिवनी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मूल भावना ‘विचार से निर्माण, संवाद से समाधान—राष्ट्रहित में मिलकर करें मनन-चिंतन’ है। वहीं, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का संदेश कार्यक्रम को वैचारिक धार प्रदान करता है। आयोजकों का उद्देश्य लोकतंत्र के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, संवैधानिक मूल्यों पर चिंतन करने और राष्ट्रहित के विषयों पर सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करना है।

विनोद गोटिया होंगे मुख्य वक्ता, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय चिंतन संवाद में मध्यप्रदेश तीर्थ क्षेत्र एवं मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके विचार कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सांसद श्रीमती भारती पारधी और सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन सहित अनेक वरिष्ठजन भी शामिल होंगे। आयोजन के माध्यम से लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

संतोष अग्रवाल ने नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर संवाद और चिंतन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक

राष्ट्रीय चिंतन संवाद को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के जिला प्रभारी संतोष नगपुरे की उपस्थिति में आयोजन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, दायित्वों और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक समन्वय किया गया।

बैठक में गजानन पंचेश्वर, सुजीत जैन, आनंद शर्मा, डॉ. अभिजीत चौहान, सुरेश सनोडिया, लोचन सिंह मर्सकोले, जनपद अध्यक्ष कुरई, प्रदीप राय, पीयूष दुबे, आशु अग्रवाल, मुनिया टांक, गोपाल पवने, श्रीमती नीतू दुबे, मनोज मर्दन त्रिवेदी, अल्केश रजक, युवराज सिंह राहंगडाले, शुभम राजपूत, डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा, राजू यादव, बादल बेन और मनोज नामदेव सहित कार्यक्रम टोली के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पवार मंगल भवन में दोपहर 2 बजे से आयोजन

राष्ट्रीय चिंतन संवाद शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से पवार मंगल भवन, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, सिवनी में आयोजित होगा। आयोजक समिति ने समाज के प्रबुद्धजनों, नागरिकों और सभी आमंत्रितों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर राष्ट्रहित से जुड़े विचार-मंथन को सफल बनाने की अपील की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें