शिकारा के शासकीय सीनियर बालक छात्रावास का मामला, जांच में मारपीट की पुष्टि के बाद कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
Seoni, 01 November 2026
सिवनी यशो:- शासकीय सीनियर बालक छात्रावास शिकारा में कक्षा 11वीं के छात्र के साथ मारपीट के मामले में छात्रावास अधीक्षक अभिषेक नाग को निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर अंजू अरुण कुमार के निर्देश पर कराई गई जांच में छात्र के साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि हुई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने अधीक्षक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के निर्देशों के पालन में सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग सिवनी ने अधीक्षक अभिषेक नाग के निलंबन का आदेश जारी किया है। छात्रावास में छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले में जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।