Wed, 18 Nov 2026 | 08:27:35 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर तीन दिवसीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ, भाषण और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह इंदिरा भवन में केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित सुधारालय सहित तीन संस्थाओं में 76 किशोरों का हेल्थ ऑडिट, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगात! पैक हाउस से कोल्ड स्टोरेज तक स्थापना पर मिलेगा 35 से 50 प्रतिशत अनुदान युवा संगम रोजगार मेले में 232 युवाओं का नौकरी के लिए प्रारंभिक चयन, 12 को अप्रेंटिसशिप का अवसर तीन दिवसीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ, भाषण और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 25 नवंबर से स्लॉट बुकिंग सरकारी नौकरी के भरोसे न रहें युवा, कौशल विकसित कर स्वरोजगार के अवसर बनाएं : नरेश सिंह राजपूत दुकानदारों को रखना होंगे दो डस्टबिन, गंदगी फैलाने पर लगेगा 1000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना विधिक सेवा सप्ताह के तहत घंसौर में मैराथन दौड़, 25 प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

प्रशासन अलर्ट : देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2026 08:15 pm / Post views : 2

देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में उड़नदस्ता दल गठित
शेयर करें:

20 नवंबर को विवाह समारोहों और विवाह स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानी, बाल विवाह की सूचना मिलने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

Seoni, 18 November 2026

सिवनी यशो:- देवउठनी एकादशी के अवसर पर जिले में बड़ी संख्या में विवाह आयोजन होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने जिले में बाल विवाह रोकने और विवाह आयोजनों पर प्रभावी नजर रखने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर उड़नदस्ता दलों का गठन किया है।

bl-vavaha-makata-bharata-abhayana-1-6afdb9e8378f9.webp

संचालनालय महिला एवं बाल विकास, भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन में 20 नवंबर 2026 को देवउठनी ग्यारस के अवसर पर यह विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। गठित उड़नदस्ता दल बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों (CMPOs) की अध्यक्षता में कार्य करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में विवाह समारोहों तथा विवाह स्थलों का निरीक्षण करेंगे।

जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल में ये अधिकारी शामिल

जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी प्रशांत उइके, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी श्रीमती राजश्री मेश्राम, बाल विकास परियोजना अधिकारी सिवनी शहर पीयूष बोपचे तथा सेक्टर पर्यवेक्षक सिवनी ग्रामीण-01 सुश्री किरण पिल्गर को शामिल किया गया है।

विकासखंड स्तर पर भी रहेगी निगरानी

विकासखंड स्तर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक को उड़नदस्ता दल में शामिल किया गया है।

ये दल अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले विवाह समारोहों और विवाह स्थलों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं भी बाल विवाह न हो।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रमण के दौरान बाल विवाह की सूचना मिलने अथवा बाल विवाह होते पाए जाने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

देवउठनी एकादशी के अवसर पर गठित यह निगरानी व्यवस्था बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें