सुरेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ, दिसंबर में 40 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले पेंशनर्स का होगा सम्मान
Mandla 23 November 2026
मंडला यशो:- प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश की जिला शाखा मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। संगठन के परामर्शदाता मंडल द्वारा एन.के. यादव के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष तथा सह उपप्रांत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्राधिकृत जिला कार्यकारिणी के लिए मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
पुनर्गठित जिला कार्यकारिणी में यशवंत डिके को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदीप श्रीवास्तव को सचिव, योगेश चौरसिया को संयुक्त सचिव, फूलचंद टांडेश्वर को सांख्यिकी प्रभारी, एस.एन. अली को जिला समन्वयक, रविन्द्र कुशवाहा को मंडला तहसील संपर्क प्रमुख (सचेतक) तथा वी.एस. बरकड़े को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं गिरीश मिश्रा, कमल सिंह उइके एवं सुश्री प्रेमवती चक्रवर्ती को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों को यथावत रखा
संगठनात्मक व्यवस्था के तहत जिले की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों को पूर्ववत जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें नैनपुर से रामगोपाल पटले, निवास से एन.के. परोंडा, नारायणगंज से वृंदावन दुबे, घुघरी से सी.एल. भलावी, बिछिया से भारत सिंह ठाकुर, मवई से सुंदर सिंह मार्को, सिझौरा से दशरथ लाल उइके, अंजनिया से वी.आर. यादव, मधपुरी से एल.आर. धुर्वे एवं कार्यकारी अध्यक्ष समला प्रसाद जंघेला, हिरदेनगर से बसंत चौरसिया, बम्हनी बंजर से जगदीश प्रसाद सिंगौर, शीतकाल से जमना प्रसाद सिंगौर, सालीवाड़ा से सुदामा प्रसाद राय, पिंडरई से देवव्रत झारिया, महाराजपुर से शरद साठे, मनेरी से कातूराम, जंतीपुर से अशोक बैरागी तथा चाबी से आशाराम श्याम शामिल हैं।
वहीं संगठनात्मक पुनर्संरचना के तहत बीजाडांडी, पदमी, रामनगर एवं टिकरवारा इकाइयों का विलय निकटस्थ इकाइयों में करने का निर्णय लिया गया।
40 वर्ष की सेवा देने वाले पेंशनर्स का होगा सम्मान
बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिसंबर माह में संगठन से जुड़े ऐसे पेंशनर्स का सम्मान समारोह आयोजित करने का संकल्प लिया, जिन्होंने राज्य शासन की सेवा में लगातार 40 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी हैं।
इस संबंध में सभी इकाई अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर पात्र पेंशनर्स के नाम 28 नवंबर 2026 तक उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है, ताकि सम्मान समारोह की रूपरेखा एवं आयोजन की रणनीति तैयार की जा सके।
बैठक में श्रीमती मालती लखेरा, श्रीमती इंद्रा सिंगरौरे, विनोद सुरेश्वर, आधार सिंह राजपूत, महेश सिंगौर सहित अन्य गणमान्यजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
यह जानकारी जिला अध्यक्ष एवं सह उपप्रांत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ने दी।