श्री द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
21 से 27 फरवरी तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान, 22 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा
Seoni 02 February 2026
सिवनी यशो:- श्री द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (21 फरवरी से 27 फरवरी) की तैयारियों को लेकर गत 31 जनवरी को आलोक दुबे जी के निवास स्थान, माता दिवाला मंदिर, विवेकानंद वार्ड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजनों तथा 22 फरवरी को निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को ऐतिहासिक और दिव्य स्वरूप देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पूज्य शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद जी सरस्वती महाराज के पावन मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन की सफलता, गरिमा एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक में विस्तृत कार्ययोजना पर मंथन किया गया। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की गई।
आयोजन की भव्यता के लिए गठित की गईं विभिन्न समितियाँ
आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए व्यवस्थाओं का विभाजन करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक समिति को कार्य के अनुरूप जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं तथा आपसी समन्वय से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं श्रीमद्भागवत कथा हेतु गठित समितियाँ
- अतिथि आवास समिति
- भंडारा समिति
- शोभा यात्रा समिति
- सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति
- मीडिया समिति
- अतिथि सत्कार समिति
- पार्किंग समिति
- मेला समिति
- स्वास्थ्य समिति
- परिवहन समिति
- पेयजल समिति
- स्वच्छता समिति
- महिला समिति (शोभा यात्रा)
- महिला समिति (आमंत्रण)
- पूजन एवं फूलमाला समिति
- सोशल मीडिया समिति
- मंचीय व्यवस्था एवं पुष्प सज्जा समिति
- भंडारा महिला समिति
- व्यवस्था महिला समिति
- विद्युत, टेंट एवं सजावट समिति
देशभर से संत-महात्मा एवं वीवीआईपी अतिथि होंगे शामिल
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से संत-महात्मा, धार्मिक विद्वान एवं विशिष्ट अतिथि (VVIP) शामिल होंगे। आयोजन की गरिमा के अनुरूप आवास, भोजन, यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं।
बैठक के प्रमुख उद्देश्य
आयोजन समिति के अनुसार बैठक में विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर विचार किया गया—
- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की संपूर्ण कार्यक्रम रूपरेखा का निर्धारण
- आचार्यों के निर्देशानुसार विभिन्न व्यवस्थाओं की योजना
- समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रचार-प्रसार एवं संपर्क योजना
- धर्मप्रेमियों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान
अंत में आयोजन समिति ने सभी गुरुभाइयों, बहनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पावन आयोजन की सफलता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और धर्म, संस्कृति एवं श्रद्धा के इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं।



