मंडलाराजनीति

मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और सुरक्षा को दी प्राथमिकता: सुमित्रा वाल्मीकि

मंडला में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, पत्रकार वार्ता व प्रोफेशनल मीट का आयोजन

Mandla 12 June 2025
मंडला यशो:- केंद्र में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रेस वार्ता, प्रदर्शनी तथा प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि “मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यह सरकार विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।”

हादसे के कारण बीच में रोका गया कार्यक्रम

टाउन हॉल में आयोजित प्रोफेशनल मीट के दौरान अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कार्यक्रम को बीच में ही विराम दिया गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित अन्य यात्रियों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की गई।मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और सुरक्षा को दी प्राथमिकता: सुमित्रा वाल्मीकि - Seoni News

उपलब्धियों की दी गई विस्तृत जानकारी

भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। नगर पालिका परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी में ऑपरेशन गंगा, वंदे भारत मिशन, आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र, चंद्रयान-3 की सफलता, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत, उड़ान योजना आदि को प्रदर्शित किया गया।मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और सुरक्षा को दी प्राथमिकता: सुमित्रा वाल्मीकि - Seoni Newsराज्यसभा सांसद श्रीमती वाल्मीकि ने कहा कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में ब्रह्मोस, तेजस, एस-400 जैसे स्वदेशी तकनीकों से आत्मनिर्भर बन रहा है और रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि देश अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।

मंच पर उपस्थित रहे

प्रोफेशनल मीट में मंच संचालन उर्वशी राय ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जयदत्त झा, विनोद कछवाहा, शिवा रानू राजपूत, डॉ विजय आनंद मरावी समेत नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, डॉक्टर, इंजीनियर, समाजसेवी, पतंजलि समिति सदस्य, पूर्व सैनिक, धर्मगुरु, सीए, उद्यमी और मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button