मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का लगाया आरोप

नगर अध्यक्ष बिट्टू विवेक मंडराह बोले- प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं

छिंदवाड़ा में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन

Chhindwara 22 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा) ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में फव्वारा चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू विवेक मंडराह ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कार्यशैली से प्रभावित होकर छिंदवाड़ा कांग्रेस द्वारा आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिसे भाजपा कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

यह भी पढ़े :-

सिवनी में सड़कें बनीं अस्थायी बाजार, सर्किट हाउस चौक से बस स्टैंड-कचहरी मार्ग तक अतिक्रमण से चरमराई यातायात व्यवस्था

अमरवाड़ा में झोलाछाप डॉक्टर पर प्रशासन की कार्रवाई, बिना डिग्री संचालित क्लिनिक सील

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- समान अधिकार और न्याय की दिशा में बड़ा कदम

नशामुक्त समाज की ओर बढ़ा छिंदवाड़ा, ADG ने हरी झंडी दिखाकर जागृति रथ किया रवाना

https://www.facebook.com/share/v/18BtjFmNZ9/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button