मां बनी हत्यारिन: ढाई साल की बेटी की गला घोटकर हत्या
चांद में मां बनी हत्यारिन: ढाई साल की बेटी की गला घोटकर हत्या, आरोपी मां गिरफ्तार
Chhindwara 16 January 2026
छिंदवाड़ा/चांद यशो:- जिले के चांद थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सगी मां ने अपनी ढाई साल की मासूम बेटी की बेरहमी से गला घोटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए
आरोपी मां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
पहले मर्ग, फिर खुला खौफनाक सच
पुलिस के अनुसार,
10 जनवरी 2026 को ग्राम परसगांव निवासी रामदास चौरिया ने अपनी ढाई साल की बेटी मंजीता चौरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना थाना चांद में दी थी।
प्रारंभ में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ सनसनीखेज खुलासा
जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मासूम की मौत गला घोटने से हुई है।
इसके बाद पुलिस ने मृतिका की मां संगीता चौरिया से सख्ती से पूछताछ की।
मां ने कबूला जुर्म
पूछताछ में आरोपी मां ने कबूल किया कि-
बच्ची के बार-बार रोने और परेशान करने से वह तनाव में थी।
गुस्से में आकर उसने पहले रुमाल से बच्ची का गला घोंटा और फिर हाथों से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी मां जेल भेजी गई
पुलिस ने दिनांक 13 जनवरी 2026 को अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी संगीता चौरिया को गिरफ्तार किया।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया है।



