मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

जिला अधिवक्ता संघ सिवनी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात, न्यायालय भवन स्थानांतरण रोकने की मांग

भोपाल में मानसून सत्र के दौरान अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा, मुख्यमंत्री ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

Bhopal 04 August 2025

सिवनी यशो:- मानसून सत्र के दौरान जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने मध्यप्रदेश विधान सभा पहुँचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान सिवनी के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन भी मौजूद रहे।

मुख्य मांग — न्यायालय परिसर का स्थानांतरण न हो

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर यह मांग रखी कि जिला न्यायालय परिसर को अन्यत्र स्थानांतरित न किया जाए। ज्ञापन में सुझाव दिया गया कि वर्तमान न्यायालय भवन के पास की शासकीय भूमि का अधिग्रहण कर वहीं नया भवन निर्माण कराया जाए।

"मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करते जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के पदाधिकारी
“जिला अधिवक्ता संघ सिवनी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात

मुख्यमंत्री का आश्वासन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी इस प्रमुख मांग पर विचार किया जाएगा और जल्द समाधान का प्रयास होगा।

यह भी पढ़ें :- न्यायालय स्थानांतरण का विरोध : न्यायालीन कार्यो से विरत रहे अधिवक्ता

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के अध्यक्ष एड. रविकुमार गोल्हानी, पूर्व कोषाध्यक्ष एड. अजय बाबा पांडे, सह सचिव एड. मनोज हरिनखेड़े, कार्यकारिणी सदस्य एड. ऋषभ जैन, एड. विपुल बघेल, एड. अनिल बघेल, एड. विनोद साहू एवं एड. युवराज सिंह राहंगडाले उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button