छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

घायल की मदद के लिए तत्परता से आगे आए सांसद बंटी विवेक साहू

Chhindwara 08 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अपने दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू के मानवीय पहलू से सभी परिचित हैं। एक बार फिर सांसद श्री साहू ने अपने संवेदनशील होने का परिचय दिया है।

दरअसल सांसद श्री साहू पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के कार्यक्रम उपरांत हर्रई से छिंदवाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी नजऱ सड़क किनारे पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी, जो जख्मी हालत में दर्द से कराह रहा था। सांसद श्री साहू ने फौरन अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल की मदद के लिए तत्परता से आगे आए। सांसद श्री साहू ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाने के लिए फोन किया। सिर्फ इतना ही नहीं एंबुलेंस आने तक वे घायल को दिलासा देते हुए एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। जैसे ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची सांसद श्री साहू ने इस दुर्घटना में घायल आजीविका मिशन में हर्रई में पदस्थ नोडल अधिकारी देवानंद दाहिया को अपने साथियों की मदद से एंबुलेंस के स्ट्रेचर पर लेटा कर अस्पताल पहुंचाया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!