MP में रेल विकास की बड़ी सौगात: सिवनी–बालाघाट सहित 11 नए रूट्स पर सर्वे को मंजूरी
MP नई रेल लाइन सर्वे 2026 – सिवनी – कटंगी मार्ग पर सर्वे
जबलपुर/सिवनी/बालाघाट यशो :- मध्य प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को नई गति देने के लिए रेलवे बोर्ड ने बड़ा निर्णय लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 11 नए रेल मार्गों पर सर्वे को मंजूरी दी गई है। इनमें सिवनी–बालाघाट अंचल के लंबे समय से लंबित रूट भी शामिल हैं, जिससे इस क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है।
किन-किन रूट्स को मिली सौगात
टोही सह यातायात सर्वे
| क्र. | रेल मार्ग | दूरी (किमी) | राशि (करोड़ ₹) |
|---|---|---|---|
| 1 | जबलपुर – डिंडौरी – पेंड्रा रोड | 240 | 0.36 |
| 2 | दमोह – हटा – खजुराहो | 125 | 0.15 |
| 3 | मक्सी – हरदा | 140 | 0.35 |
| 4 | जयसिंहनगर – रीवा | 130 | 0.06 |
| 5 | जयसिंहनगर – शहडोल | 50 | 0.08 |
| 6 | बालाघाट – भरवेली – उकवा | 45 | 0.07 |
| 7 | वारासिवनी – खैरलांजी – तिरोड़ा | 50 | 0.13 |
| 8 | सिवनी – कटंगी | 92.10 | 0.14 |
| 9 | पेंड्रा रोड – अमरकंटक – मंडला – घंसौर | 200 | 0.50 |
| 10 | झांसी – शिवपुरी – श्योपुर – सवाई माधोपुर | 290 | 0.14 |
आरंभिक इंजीनियरिंग सर्वे
| क्र. | रेल मार्ग | दूरी (किमी) | राशि (करोड़ ₹) |
|---|---|---|---|
| 1 | सागर – छतरपुर – खजुराहो – भोपाल | 320 | 0.69 |
सिवनी–बालाघाट को सबसे बड़ी उम्मीद
इस योजना में सिवनी–कटंगी, बालाघाट–उकवा और वारासिवनी–तिरोड़ा जैसे रूट्स क्षेत्रीय विकास की रीढ़ बन सकते हैं। इनसे ग्रामीण, खनिज और वन क्षेत्रों को पहली बार मजबूत रेल कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है।
क्या होगा फायदा?
- पिछड़े क्षेत्रों को पहली बार रेल कनेक्टिविटी
- किसानों को बाजार तक आसान पहुंच
- पर्यटन क्षेत्रों को बढ़ावा
- उद्योग और खनिज परिवहन को गति
यह योजना पूरे मध्यप्रदेश के लिए रेल विकास का ब्लूप्रिंट साबित हो सकती है। जबलपुर–डिंडौरी–पेंड्रा रोड, दमोह–खजुराहो, मक्सी–हरदा, रीवा–शहडोल और झांसी–श्योपुर जैसे रूट प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ते हुए एक मजबूत नेटवर्क तैयार करेंगे। यदि ये परियोजनाएं धरातल पर उतरती हैं, तो मध्यप्रदेश का बड़ा भू-भाग पहली बार व्यापक रेल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा।





