छिंदवाड़ाधर्म

श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज को नकुलनाथ ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज को नकुलनाथ ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

कहा – त्याग, तपस्या और जनकल्याण से भरा रहा महाराज श्री का जीवन

Chhindwara January 15, 2026
छिंदवाड़ा यशो:-चौरागढ़ के सिद्ध महादेव मंदिर के महंत
श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज के देवलोकगमन पर
जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने
नम आंखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी से कार द्वारा
आश्रम पहुंचे नकुलनाथ जी ने सर्वप्रथम
महाराज श्री का स्मरण कर उन्हें नमन किया

तथा पुष्प अर्पित कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नकुलनाथ ने कहा कि

चौरागढ़ के सिद्ध महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
हो या

अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्य,

मेरे पिता कमलनाथ और हमारे परिवार ने
जो भी योगदान दिया,

वह सब
महाराज श्री के आशीर्वाद से ही संभव हो सका।

उन्होंने कहा कि

सिमरिया हनुमान मंदिर के निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा
के दौरान भी
श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज का धार्मिक मार्गदर्शन और सहयोग
हमेशा प्राप्त हुआ।

आज भले ही वे हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं,

लेकिन उनका आशीर्वाद,

स्मृतियां और शिक्षाएं सदैव हमारे साथ रहेंगी।

नकुलनाथ ने कहा कि

धर्म की ध्वजा को ऊंचा रखने, भक्तों पर कृपा बरसाने
और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले

श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज
हमारे बीच सदैव दिव्य शक्ति के रूप में विद्यमान रहेंगे।

“महाराज श्री से पहली भेंट में उन्होंने मुझसे कहा था कि
आप जनसेवा में आइए,
उसी प्रेरणा से मैंने इस क्षेत्र में सक्रिय जनसेवा का निर्णय लिया।
आज भी उनके आशीर्वाद से निरंतर सेवा कर रहा हूं।”

मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में नकुलनाथ ने कहा कि

महाराज श्री के ज्ञान,

भक्ति और वैराग्य की परंपरा
अब महंत श्री नारायणदास जी महाराज आगे बढ़ाएंगे।

हमें विश्वास है कि

श्री नारायणदास जी महाराज का भी वही सानिध्य और आशीर्वाद
प्राप्त होता रहेगा।

https://x.com/NakulKNath/status/2008847364128489700

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!