बालाघाटमध्यप्रदेशसिवनी

नंदिनी सोनवाने ने रसायन विज्ञान में प्राप्त की डॉक्टरेट की उपाधि

बालाघाट की नंदिनी सोनवाने ने रसायन विज्ञान में किया शोध कार्य पूरा

Seoni 22 September  2025

शोध कार्य और उपलब्धि

सिवनी यशो:- बालाघाट निवासी नंदिनी सोनवाने ने रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। उन्होंने मालवांचल यूनिवर्सिटी, इंदौर के रसायन शास्त्र विभाग में डॉ. प्रांजलि शिंदे के निर्देशन में “QSAR For the adsorption of organic chemical onto soil” विषय पर शोध कार्य पूरा किया।

शोध का महत्व

नंदिनी ने बताया कि उनका शोध कार्य मात्रात्मक संरचना-गतिविधि (QSAR) संबंध पर आधारित है। यह कंप्यूटेशनल विधि अणुओं की रसायनिक संरचना के आधार पर उनकी गतिविधियों या गुणों का अनुमान लगाने में मदद करती है।

यह शोध कार्बनिक यांत्रिकों के मृदा अधिशोषण गुणांक का अनुमान लगाने के लिए महत्वपूर्ण उपकरण है। इसके माध्यम से –

  • पर्यावरणीय जोखिम का आकलन

  • जल संसाधनों का संरक्षण

  • कृषि रसायनों का सुरक्षित डिज़ाइन

  • कम पर्यावरणीय स्थायित्व वाले रसायनों का विकास
    में मदद मिलती है।

वर्तमान पद और शुभकामनाएँ

नंदिनी सोनवाने वर्तमान में शास. एस.एस.पी. महाविद्यालय, वारासिवनी, बालाघाट में रसायन शास्त्र में अतिथि विद्वान पद पर कार्यरत हैं।
उपाधि प्राप्ति के अवसर पर उनके परिवार और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी।

https://malwanchaluniversity.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!