नव चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर पुलिस परिवार में किया स्वागत
पुलिस अधीक्षक ने 29 नव आरक्षकों को दी शुभकामनाएं, देशभक्ति और जनसेवा का दिया संदेश
छिंदवाड़ा नव आरक्षक नियुक्ति – 29 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र, पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत
Chhindwara 04 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस को अधिक सक्षम, तकनीकी रूप से दक्ष एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु मिशन मोड पर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
वर्ष 2025 की पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिला पुलिस छिंदवाड़ा में आज 29 नव आरक्षक उपस्थित हुए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस अधीक्षक और एएसपी ने किया स्वागत
नव चयनित आरक्षकों के स्वागत एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे द्वारा नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर मध्यप्रदेश पुलिस परिवार में उनका स्वागत किया गया।
अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का मूल मंत्र बनाने का संदेश
इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी नव आरक्षकों को पुलिस सेवा की गरिमा, दायित्वों एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए देशभक्ति, जनसेवा, अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी डी.एस. शेंडे, स्थापना शाखा लिपिक पंकज बाइकर, वेतन शाखा लिपिक कार्तिक गनौरकर, सहायक नितिन शर्मा, सौरभ सलामे, पुलिस लाइन ऑफिसर केशव इंगले, पुलिस लाइन एचसीएम नरेश पाल, मंगेश मेश्राम, सिल्वेस्टर सिमोन सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।



