मध्यप्रदेशसिवनी

बुढैनाखुर्द में सरपंच पति की मनमानी, सीएम हेल्प लाइन की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं

मृत व्यक्तियों की अंत्येष्टी की रकम भी डकार गये पंचायत के कर्ताधर्ता

Seoni 31 May 2025

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के बरघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत बुढैनाखुर्द में सरपंच पति उमाशंकर टेंम्भरे की मनमानी का आरोप लगा है। पंच शिवराम कोठेकर ने आरोप लगाया है कि सरपंच पति ग्राम पंचायत के कार्यो में जबरन हस्तक्षेप कर रहे है तथा अपनी पत्नि के अधिकारों का वे स्वयं संचालन कर मनमानी करतेे है । सरपंच पति के द्वारा ग्राम विकास के कार्यों में पंचों से परामर्श नहीं लिया जाता है और प्रस्ताव पारित कर लिया जाता है। शिकायत करने पर सरपंच पति गुंडागर्दी करता है ।

हाथापाई की घटना

पंच शिवराम कोठेकर ने बताया कि 10 जून 2023 को सरपंच पति उमाशंकर टेंम्भरे ने उनके साथ हाथापाई की और अभद्र व्यवहार किया। इस घटना की शिकायत अनेक अधिकारियों के साथ-साथ 181 सीएम हेल्पलाईन में भी लगाई गई थी, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।बुढैनाखुर्द में सरपंच पति की मनमानी, सीएम हेल्प लाइन की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं - Seoni News*गोलमाल के आरोप*

पंच कोठेकर का कहना है कि इस पंचायत में मनरेगा के कार्यों में गोलमाल किया गया है और सरपंच के बहुत से परिजनों तथा लगे सगे व्यक्तियों के नाम भी मस्टर रोल में दर्शाये गये हैं। इसके अलावा, अनेक ऐसे लोग जो निर्धन थे और मृत हो गये, उनकी अंत्येष्ठि के नाम से भी पैसा अहरण किया गया है। पंच का कहना है कि सरपंच की भ्रष्ट गतिविधियों में ग्राम पंचायत सचिव, उपयंत्री सहित बरिष्ठ अधिकारी भी सहयोगी और हिस्सेदार है ।

न्याय की गुहार

पंच शिवराम कोठेकर ने न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अनशन पर बैठेंगे। ग्राम वासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव एवं उपयंत्री पंच द्वारा की गयी शिकायतो से बौखलाए हुये है और पंच शिवराम को पागल कहना तक चालू कर दिया है तथा पंच पर शिकायत वापिस लेने के लिये दबाव बनाया जा रहा है ।

बुढैनाखुर्द में सरपंच पति की मनमानी, सीएम हेल्प लाइन की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button