मृत्यु भोज के स्थान पर किया श्रद्धांजलि सभा
Chhindwara 31 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- शांति कॉलोनी में काली मंदिर प्रांगण में किरार समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पुलिस विभाग में कार्यरत स्वर्गीय जीवन चौरे जिनकी 16 मई को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। किरार समाज संगठन के निवेदन एवं प्रयास पर चौरे परिवार के द्वारा समाज हितैशी अनुकरणीय कार्य सामाजिक कुरूति मृत्यु भोज को सीमित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
साथ उपस्थित सामाजिक बंधुओ द्वारा जीवन चौरे के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में एवं पुलिस विभाग मे किए गए साहसिक कार्यों पर प्रकाश डाला गया। एवं सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई । सामाजिक पदाधिकारियो तथा पारिवारिक जनों श्री चौरे की पत्नी रामकुमारी चौरे,पुत्र बिट्टू चौरे,पुत्री रश् चौरे द्वारा जीवन चौरे की स्मृति में पर्यावरण को संरक्षित करने के संकल्प को पूरा करने हेतु काली मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया । प्रमुख अतिथियों द्वारा समाज में वृहद स्तर पर फैली कुरीतियो के उन्मूलन में मृत्युभोज के स्थान पर श्रध्यांजली सभा जैसे कार्य की सराहना की गई।
साथ ही सभा में उपस्थित सभी समाज के जिला अध्यक्षो व प्रमुख जनो द्वारा इस प्रकार से सभी समाज में मृत्यु भोज को सीमित कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का प्रयास जारी रखने की बात कही गई। जिससे कुरूतियो का उन्मूलन हो व समाज आर्थिक रूप से सशक्त हो सके ।



