WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
नरसिंगपुरमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी , परिणाम 2 जुलाई को होंगे घोषित – विवेक नारायण शेजवलकर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव: सिवनी से छह प्रतिनिधि मतदाता, नामांकन प्रक्रिया 1 जुलाई से

भोपाल/सिवनी, 30 जून 2025।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर संगठन पर्व के अंतर्गत चुनावी अधिसूचना जारी कर दी गई है। पार्टी संविधान एवं केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि 30 जून को राज्य निर्वाचक मंडल की सूची प्रकाशित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :-<भाजपा में नया अध्यक्ष कौन? मध्यप्रदेश में तेज़ हुआ मंथन/p>

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 1 जुलाई को शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इसके पश्चात 6:30 से 7:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच तथा 7:30 से 8:30 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। उसी दिन रात 8:30 बजे अंतिम नामांकन सूची जारी की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो 2 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और 2 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे। साथ ही, राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों का चुनाव भी सम्पन्न कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :-<सांसद विवेक साहू के प्रयासों से दो जरूरतमंद मरीजों को मिला आर्थिक सहारा/p>

सिवनी से छह वरिष्ठ नेता होंगे मतदाता

प्रदेश निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी मतदाता सूची में कुल 379 मतदाता शामिल हैं, जिनमें सिवनी जिले से 6 प्रतिनिधि शामिल हैं। ये सभी नेता भोपाल पहुँच कर प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में भाग लेंगे। सिवनी से भाजपा के जिन वरिष्ठ नेताओं को मतदाता बनाया गया है, वे इस प्रकार हैं:

  • वैभव पवार – भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष
  • नरेश दिवाकर – पूर्व विधायक
  • आलोक दुबे – पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष
  • जयदीप सिंह चौहान – भाजपा जिला महामंत्री
  • विजय उईके – भाजपा जिला उपाध्यक्ष
  • अशोक तेकाम – पूर्व अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक मर्या., सिवनी

भोपाल में तैयारियां तेज, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहेंगे मौजूद

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर राजधानी भोपाल में हलचल तेज हो गई है। विभिन्न संभावित उम्मीदवारों के नाम चर्चा में हैं और संगठन के वरिष्ठ नेता लगातार समन्वय बैठकें कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान 1 और 2 जुलाई को भोपाल में मौजूद रहेंगे और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

Adhisuchna (Madhaya Pradesh Sangthan Chunav)

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!