मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सुभाष वार्ड उपचुनाव: भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज, जीत सुनिश्चित करने कमर कस रही पार्टी

Seoni 30 June 2025
सिवनी यशो:- नगर पालिका सिवनी के सुभाष वार्ड में होने वाले पार्षद उपचुनाव के मद्देनजऱ भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा का चुनाव कार्यालय 1 जुलाई 2025 को दोपहर 1:30 बजे सुनारी मोहल्ला, चौड़ा कुआं के पास विधिवत रूप से उद्घाटित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक श्री दिनेश राय ‘मुनमुन’, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा मीडिया विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में समस्त कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पूर्ण उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई है।

संगठन को सक्रिय कर मैदान में उतरी भाजपा

सुभाष वार्ड उपचुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी द्वारा वार्ड में प्रभावी चुनाव संचालन के लिए चुनाव प्रबंध समिति, बूथ प्रभारी एवं चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर संगठनात्मक संरचना सुदृढ़ कर दी गई है।
चुनाव प्रबंध समिति का गठन भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में किया गया है। इस समिति में जिले के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्रीमती भारती पारधी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार, विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, पूर्व सांसद डां.ढालसिंह बिसेन,श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक क्रमश: नरेश दिवाकर, राकेश पाल सिंह सहित समस्त पूर्व जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

वार्ड प्रभारी, बूथ प्रभारी और वार्ड समिति भी गठित

सुभाष वार्ड में जीत सुनिश्चित करने के लिये नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया को वार्ड का प्रभारी एवं पूर्व महामंत्री संतोष नगपुरे को सह प्रभारी बनाया गया है तथा तीनों बूथों में क्रमश: किशोर सोनी, नितिन भार्गव और विनोद सोनी को बूथ प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही वार्ड स्तर पर 31 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है, जिसमें सुभाष वार्ड से जुड़े वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को समायोजित किया गया है।
भाजपा द्वारा की जा रही यह सक्रिय तैयारी पार्टी की इस उपचुनाव को गंभीरता से लेने और जीत सुनिश्चित करने की रणनीति को स्पष्ट करती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!